|

Jhansi झांसी। दलित मनरेगा
मजदूर की ग्राम प्रधान के आवास के बाहर
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर
मौत हो गई। मजदूर अपनी मजदूरी का पैसा
मांगने प्रधान के आवास पर गया था। आरोप है
कि प्रधान और उसके साथियों ने उसे जिंदा
जला दिया। प्रधान के खिलाफ हत्या की
रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार जिले के थाना टोड़ी
फतेहपुर अन्तर्गत ग्राम रेवान ककवा में
दलित मनरेगा मजदूर पवन अहिरवार रविवार की
रात अपनी मजदूरी मांगने ग्राम प्रधान
रामगोपाल अहिरवार के आवास पर गया था। वहां
उसे मजदूरी देने से मना कर दिया गया। आरोप
है कि प्रधान के आवास के बाहर उसे जिंदा
जला दिया गया। सोमवार की सुबह उसका शव
मिलने पर गांव वालों और मजदूर के परिजनों
ने प्रधान पर मजदूर को जलाकर हत्या करने
का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने हत्या और
दलित उत्पीड़न अधिनियम के तहत रिपोर्ट
दर्ज कर ली है।
|