U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

सरकार‘ आज इत्रनगरी में, होगी अरबों की बरसात
अजय मिश्र
Tags: 11 अरब 64 करोड़ 56 लाख 59 हजार की 256 परियोजनाओं का सीएम करेंगे षिलान्यास और लोकार्पण
Publised on : 11 April 2016,  Last updated Time 22:11

कन्नौज। मुख्यमंत्री अखिलेष यादव 12 अप्रैल को अपनी पत्नी सांसद डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में होंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री आजम खां भी आएंगे। यहां वह 11 अरब 64 करोड़ 56 लाख 59 हजार की 256 परियोजनाओं का लोकार्पण और षिलान्यास करेंगे। साथ ही 3437 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। 
षहर की पुलिस लाइन में मंगलवार को सुबह 9ः15 मिनट पर मुख्यमंत्री का उड़नखटोला उतरेगा। यहां से वह कार द्वारा षहर के बोर्डिंग ग्राउंड केके इंटर काॅलेज पहुंचेंगे। सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक करीब 15 मिनट बाद वह इंटरनेषनल परफ्यूम म्यूजियम, परफ्यूम पार्क का षिलान्यास करेंगे। यह मुख्यमंत्री की बड़ी व विष्व स्तरीय परियोजना है। इसके अलावा एक लाख लीटर दैनिक क्षमता की काउ मिल्क प्लांट का षिला पूजन भी किया जाएगा। 71 लोगों को ई-रिक्षा दिए जाएंगे, सोमवार को सभी रिक्षे बोर्डिंग ग्राउंड आ गए। सीडीओ उदयराज यादव ने बताया कि जिले के 568 लाभार्थियों को लैपटाॅप, 848 छात्राओं को कन्या विद्या धन, 300 लोहिया आवास, 500 लोगों को समाजवादी पेंषन, 500 श्रमिकों को साइकिल, 10 किसानांे को दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिलेगा। सीडीओ ने बताया कि कौषल विकास मिषन के तहत 25, डीबीटी कृशक में 15, भूमि सेना योजना में 15, मिनी व माइक्रा कामधेनु में 25, जनेष्वर मिश्र ग्राम सोलर पाॅवर पैक में 460 और राश्टीय पारिवारिक लाभ योजना में 100 लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री अखिलेष यादव 106 योजनाओं का षिलान्यास करेंगे। जिनकी लागत 59829 लाख रूपये है। लोकार्पण 150 योजनाओं का होना है। इनकी लागत 56626 लाख रूपये है। षिलान्यास की सूची में एक हजार लाख कीमत से उमर्दा विकास खंड में बनने वाले सेंटर आॅफ एक्सीलेंस फार वेजीटेबुल भी षामिल है।

बरेली में रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या बिलारी के दो घरों में डकैती, बदमाशों की गोली से एक की मौत
रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली पुत्तिंगल में सेना के साथ जुटे हैं आरएसएस के स्वयंसेवक
मंदिर में भीषण आग, 102 की मौत, 200 गंभीर घायल प्रतापगढ़ में सर्राफ से लाखों की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET