U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Hapur: अब गांवों में ही बनेंगे ई-प्रमाण पत्र
e-village project ready begun to statrt in Hapur district
  Tags: E Certificate, E Governance Govt OF India
News source: Amit Agarwal from UP Samachar Sewa
Publised on : 22 July  2012, Time:  19:10
 

हापुड़-22 जुलाई। Hapur  जुलाई माह में स्कूल कालेजों में एडमिशन प्रक्रिया में लगने वाले आय,जाति,मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को तहसील मेें चक्कर काटने से छुटकारा मिल जायेगा। क्योंकि अब जनपद के विभिन्न गांवों में 25 जन सेवा केन्द्रों की स्थापना कार्य पूर्ण हो गया है। जबकि 59 केन्द्रों की स्थापना होनी है। इन केन्द्रों पर प्रमाण पत्र सहित 22 सरकारी सेवायें प्रदान की जायेगी।
मुख्य सचिव के आदेश पर आईटी विभाग लखनऊ से आये राहुल सिंह ने जिले के सभी अधिकारियों को हस्ताक्षर करने सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया। जिसके सम्बन्ध मेें जिला प्रबन्धक जन सेवा केन्द्र परियोजना जितेन्द्र यादव ने बताया कि जनपद पंचशील नगर में भारत सरकार के नेशनल ई गवर्नेन्स प्लान के तहत प्रति छह राजस्व ग्राम पर एक ग्राम स्तरीय उद्यमी का चयन कर 59 जन सेवा केन्द्रों की स्थापना की जानी है। जिसमें से 25 ग्राम स्तरीय उद्यमियों का चयन कर 25 जन सेवा केन्द्रों की स्थापना का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। शेष केन्द्रों की भी शीघ्र स्थापना कर दी जायेगी। पूर्ण रूप से स्थापित केन्द्रों पर आज सोमवार से ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से 22 सरकारी सेवायें प्रदान की जायेगी।
उन्होंने बताया कि ब्लाक गढ़मुक्तेश्वर में आलमनगर,बहादुरगढ़,बदरखा,अल्लाबक्सपुर, शेरपुर,ब्लाक सिंभावली में तिगरी,माधापुर,श्यामपुर जट्ट,राजपुर,बंगौली,खुडलिया,भरना,बक्सर,हापुड़ ब्लाक में भडंगपुर,भटियाना,बछलौता,शाहपुर जट्अ,ददायरा,गिरधरपुर तुमरैल व ब्लाक धौलाना में आजमपुर,धौलाना,निधावली,सपनावत,बझेड़ा कला,कमरूद्दीननगर में जन सेवा केन्द्रों की स्थापना का कार्य पूर्ण हो गया है। इन केन्द्रों में से पूर्ण रूप से स्थापित हो चुके केन्द्रों पर आज सोमवार से आय जाति प्रमाण पत्र,मूल निवास,मृत्यु,जन्म,विकलांग,वृद्घावस्था पेंशन,विकलांगता,विधवा पेंशन,रोजगार पंजीकरण,राजस्व कोट केस,केस ट्रैकिंग,राजस्व कोर्ट केस फाइनल आर्डर जनरेशन,डयूज एवं रिकवरी और राशन कार्ड आदि बनाये जायेंगे।

Some other news stories

 

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET