U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

यूपी के 10 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा
इलाहाबाद, बरेली में निर्दलीयों से हारी भाजपा
Publised on : 07 July  2012, Time:  23:22

लखनऊ, 7 जुलाई। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी सफलता मिली है। पार्टी ने प्रदेश के 12 नगर निगमों में से 10 पर कब्जा जमा लिया है। पार्टी ने नगर निगमों में शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, झांसी, कानपुर, आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद और अलीगढ़ के नगर निगमों मेयर पद जीत लिये हैं। जबकि पार्टी को बरेली और इलाहाबाद में पराजय का सामना करना पड़ा है।
राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेयर के चुनाव में मुरादाबाद में भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती बीना अग्रवाल ने पीस पार्टी के हुमायूं कदीर को ७०१११ मतों से पराजित किया। श्रीमती अग्रवाल को 99182 व हुमायूं कदीर को 29०71 मत मिले। अलीगढ में भाजपा की शकुन्तला भारती ने निर्दलीय श्रीमती रजिया खान को 41834 मतों से पराजित किया। श्रीमती भारती को 111782 व रजिया खान को 69948 मत मिले। गोरखपुर में भाजपा की श्रीमती सत्या पाण्डे विजयी हुईं उन्होंने कांग्रेस की श्रीमती सुरहिता करीम को 33158 मतों से पराजित किया। श्रीमती पाण्डे को 116559 व सुरहिता करीम को 834०3 मत मिले। बरेली में निर्दलीय डा.आईएस तोमर विजयी हुए। उन्होंने भाजपा के गुलशन आनन्द को 47128 मतों से पराजित किया। डा तोमर को 129189 व गुलशन आनन्द को 82०61 मत मिले। झांसी में भाजपा की श्रीमती किरन राज बुकसेलर विजयी हुईं हैं। उन्होंने कांग्रेस की श्रीमती निर्मला बिलहरिया को 25659 मतों से पराजित किया। श्रीमती बुकसेलर को साठ हजार 782 मत मिले। जबकि श्रीमती बिलहरिया को 35123 मत मिले। इलाहाबाद में निर्दलीय श्रीमती अभिलाषा गुप्ता ने भाजपा की श्रीमती कमला सिंह को 59555 मतो ंसे पराजित किया। श्रीमती गुप्ता को एक लाख 8 हजार 146 व कमला सिंह को 48581 मत मिले। वाराणसी में भाजपा के रामगोपाल मोदले ने कांग्रेस के अशोक सिंह को 62117 मतों से हराया है। श्री मोदले को 1 लाख 32 हजार आठ सौ व अशोक सिंह को सत्तर हजार छह सौ तिरासी मत मिले। आगरा में भाजपा के इन्द्रजीत बाल्मीकि विजयी हुए। उन्होंने निर्दलीय करतार सिंह भारतीय को 12467 मतों से पराजित किया। भाजपा के बाल्मीकि को 135768 मत मिले जबकि करतार सिंह को 1 लाख 23 हजार तीन सौ एक मत मिले। कानपुर में भाजपा के जगतवीर सिंह द्रोण ने कांग्रेस के पवन गुप्ता को पराजित किया। मेरठ में भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया ने कांग्रेस के देवेन्द्र कुमार सिंह को पराजित किया। गाजियाबाद में भाजपा के तेलूराम काम्बोज ने निर्दलीय तेलुराम काम्बोज को पराजित किया है। राजधानी लखनऊ में भाजपा के डा.दिनेश शर्मा ने कांग्रेस के नीरज बोरा को पराजित किया है। कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद और लखनऊ में मतगणना पूरी हो गई है किन्तु टेबुलेशन का कार्य जारी है। इसलिए प्राप्त मतों तथा जीत के अन्तर की घोषणा आयोग द्वारा जारी नहीं की गई है।

Some other news stories

 
   
शादी के बंधन में बंधे ईशा और भरत तख्तानी Sushmita Sen to marry soon

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET