लखनऊ,
22 नवम्बर 2016। (उ.प्र.समाचार सेवा)।
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता
हृदयनारायण दीक्षित को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त
किया है। श्री दीक्षित पूर्व में भी पार्टी के प्रवक्ता
तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। श्री दीक्षित भाजपा
विधायक दल के विधान परिषद् में सदस्य रहे हैं।
इसके
पूर्व वह चार बार विधायक रहे तथा पंचायती राज और संसदीय
कार्यमंत्री के पद पर रहे हैं। मूलरूप से उन्नाव जनपद के
निवासी श्री दीक्षित लेखक, पत्रकार और साहित्यकार हैं।
उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं तथा विभिन्न समाचार पत्रों
में नियमित लेखन करते हैं।