U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

Mayawati: पिछड़ापन दूर करने के लिए पूर्वांचल राज्य बनाए भाजपा
आजमगढ़ में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर बसपा अध्यक्ष की तीखी प्रतिक्रिया
Tags: Lucknow, MS Mayawati
Publised on : 17 November 2016,  Last updated Time 19:27

लखनऊ, 17 नवम्बर, 2016। ( उ.प्र.समाचार सेवा)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने कहा है कि यदि भाजपा वास्तव में पूर्वांचल का पिछड़ापन दूर करना चाहती है तो उसे शीघ्र ही पूर्वांचल राज्य के निर्माण की प्रक्रिया शुरु करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक हजार और पांच सौ के नोट बंद करके आम आदमी को परेशानी में डाल दिया है।

प्रेस को जारी वक्तव्य में सुश्री मायावती ने कहा कि पूर्वांचल के पिछड़ेपन पर भाजपा आजमगढ़ में बयान दिया है। उसे बसपा सरकार के उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेना चाहिए जो उसने राज्य विभाजन के सम्बन्ध में विधान सभा से पारित करके केन्द्र सरका को काफी पहले भेजा था। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के मामले में भाजपा के नेताओं ने संवेदनहीन और अहंकारी व्यवहार का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता की परेशानियों की अनदेखी करके उसकी परवाह नहीं करना भाजपा व उसकी सरकार का फैशन बन गया है। सुश्री मायावती ने कहा कि रोजगार ठप होने के बाद अपनी कमाई का जमा थोड़ा बहुत धन भी अपना पेट भरने के काम नहीं आने पर न केवल पूरे देश में अफरातफरी मची हुई बल्कि देश की आम जनता पस्त है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव से ठीक पहले भाजपा आम जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है किन्तु जनता इनके गरीब विरोधी, किसान विरोधी व जनविरोधी चाल, चरित्र व चेहरे को खूब समझ गई है। अब वह और धोखा खाने वाली नहीं है।

   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET