U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

नवनीत सहगल सड़क हादसे में घायल
Tags: Navneet Sehgal IAS, Injured in road accident, Unnao
Publised on : 18 November 2016,  Last updated Time 17:10

उन्नाव़, 18 नवम्बर, 2016। ( उ.प्र.समाचार सेवा)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को दोपहर बाद हुई जबरदस्त मार्ग दुर्घटना में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ ही कार का चालक और पांच अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नवनीत सहगल को लखनऊ में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

ज्ञातव्य है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन 21 नवम्बर के मौके पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन होना है। इसके पहले इसकी तैयारियों का जायजा लेने तथा उद्घाटन के दौरान फाइटर प्लेन लैंडिंग और टेक आफ का रिहर्सल प्रमुख सचिव नवनीत सहगल अन्य अधिकारियों के साथ गए थे। रिहर्सल देखकर जब वह वापस लखनऊ लौट रहे थे तो  हसनगंज क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर उनकी अम्बेसडर कार विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य निजी कार से टकरा गई। दुर्घटना में उनके सिर तथा पैर में गंभीर चोट लगी।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए तथा नवनीत सहगल को लखनऊ में केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार सहगल की हालत खतरे से बाहर है। उनके सिर में चोट लगी है किन्तु भीतरी चोट नहीं है।

   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET