U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Apna Dal:मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है लक्ष्य- अनुप्रिया
Tags: Anupriya Patel: Modi MUST BE PM, Shamli
Publised on : 29 March 2014 Time: 18:05

Anupriya Patelलखनऊ, 29 मार्च। भारतीय जनता पार्टी से अपना दल का गठनबंधन देशहित में एक लक्ष्य को लेकर हुआ है। इस समझौता का उद्देश्य सिर्फ राजनीति करना नहीं है, बल्कि नरेन्द्र भाई मोदी को इस देश का प्रधानमंत्री बनाना है। नमो के नेतृत्व में ही देश का विकास संभव है। अद नेता ने कहा कि पार्टी का अधिकतम सहयोग क्या हो सकता है। इस उद्देश्य को लेकर दोनों फोरम पर रणनीति बनायी जा रही है। दावा किया कि अद के सहयोग से भाजपा पूर्वांचल व मध्य उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर लड़ाई में आ गयी है। कहा कि इसकी सच्चाई परिणाम आने के बाद सभी पार्टियों को दिखेगी।
उक्त बातें अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक अनुप्रिया पटेल ने एक मुलाकात में समाचार एजेसी से कही। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर भाजपा के साथ अभी संयुक्त चुनावी रणनीति नहीं बन पायी है। यह रणनीति एक-दो दिन के अन्दर बन जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी प्रचार अभियान में भाजपा जहां भी प्रचार के लिए भेजेगी, वहां मैं जाने के लिए तैयार हूं। मोदी के साथ मंच साझा के एक सवाल पर कहा कि मेरे लिए गर्व का दिन होगा, जिस दिन मैं नमो के मंच पर होंगी। बताया कि अभी तक तय नहीं हो पाया है कि मुझे भाजपा के लिए प्रचार कब से शुरु करना है। कहा कि हमारी पार्टी ने गठबंधन के बाद ही अपने पदाधिकारियांे, कार्यकर्ताओं व समर्थकों को भाजपा प्रत्याशियों के लिए तन, मन व धन से जुटने के लिए आह्वान किया है।
मीरजापुर व प्रतापगढ़ में भाजपा विरोधी खेमों को कैसे झेलेंगी, इस सवाल पर अनुप्रिया ने कहा कि गठबंधन के बाद अब कोई विरोधी नहीं है, सब अपने है और बीजेपी के कई पदाधिकारियों क्षेत्र में आने के लिए लगातार फोन कर रहे हैं। मैंने निर्णय लिया है कि रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र में जाऊंगी। बताया कि मीरजापुर व प्रतापगढ़ में दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एक संयुक्त सम्मेलन करने पर भी विचार चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा अन्य जिलों में संयुक्त सम्मेलन करना चाहेगी तो हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं।

सपा प्रत्याशी नाहिद ने मायावती पर की अभद्र टिप्पणी

शामली, 29 मार्च । पष्चिमी उत्तर प्रदेष में चुनाव जीतने के लिए प्रत्याषियों द्वारा अभद्र टिप्पणी और भड़काऊ भाशण देने का सिलसिला जारी है। सहारनपुर के कांग्रेस प्रत्याषी इमरान मसूद द्वारा नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने के बाद “ानिवार को कैराना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याषी नाहिद हसन ने बसपा प्रमुख मायावती पर अभद्र टिप्पणी करके माहौल को गर्मा दिया है। नाहिद ने कहा कि मायावती तीन बार नरेंद्र मोदी की गोद में बैठ चुकी है। इस अभद्र टिप्पणी की सभी निंदा कर रहे हैं।
मुजफ्फरनगर जिले की कैराना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याषी नाहिद हसन ने मायावती के बारे में अभद्र टिप्पणी करके बवाल खड़ा कर दिया। नाहिद की मां मौजूदा सांसद तबस्सुम हसन बसपा से ही सांसद चुनी गई थी जो अभी सपा में “ाामिल हुई है। नाहिद के चाचा कंवर हसन बसपा से उम्मीदवार है। नाहिद हसन ने बसपा सुप्रीमो मायावती के बारे में कहा कि मायावती तो भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी की गोद में तीन बार बैठ चुकी हैं। उसने दोनों को अविवाहित बताते हुए आपित्तजनक टिप्पणी की। उसने कहा कि एक बार उसके बाबा अख्तर हसन मायावती को हरा चुके हैं। उसके बाद लखनउ में गेस्ट हाउस कांड उनके पिता मुनव्वर हसन का नाम भी उछला था। अब यदि मायावती उनके सामने प्रचार करने आती है तो वो भी उसे देख लेंगे। उसने कहा कि मायावती का पागल हाथी शामली व कैराना में नही घुस पायेगा। सपा की साईकिल उस पर भारी पड़ेगी। इस नई टिप्पणी से पष्चिमी उत्तर प्रदेष का सियासी माहौल गर्म हो गया है। भड़काऊ भाशण देकर वोट खींचने के लिए सभी दल उतावले हो गए हैं। इमरान मसूद को गिरफ्तार करने वाली पुलिस अभी तक सपा प्रत्याषी के खिलाफ सुबूत ही ढूंढ़ने में लगी है।

50 से 60 सीटों पर सिमट जायेगी कांग्रेस- रामदेव

लखनऊ, 29 मार्च। योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि 2014 का लोकसभा चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए है। राजनाथ सिंह की ओर इशारे करते हुए कहा कि इस चुनाव में अब लखनऊ की निर्णायक भूमिका होगी।  उक्त बातें योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में एक पत्रकारवार्ता में प्रेस प्रतिनिधियों से कही। उन्होनें राजनाथ को लखनऊवासियों से जीताने की अपील भी की।
योग गुरु ने कहा कि देश में कांग्रेस के प्रति लोगों में काफी गुस्सा है। चाहे ट्रेन हो या प्लेन, हर जगह लोग इस पार्टी को नकार रहे हैं। संभावना जताते हुए कहा कि अब तो ऐसा लग रहा है कि पूरे देश में कहीं कांग्रेस 50 से 60 सीटों पर ही न सिमट जाय। योग गुरू ने कहा कि यदि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके सुपुत्र राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा दमदार प्रत्याशी उतारती है तो दोनों सीटें भी कांग्रेस हार जायेगी। बाबा ने यह भी कहा कि अगर उमाभारती रायबरेली से चुनाव लड़ती हैं, तो कांटे की टक्कर होगी।
उन्होंने कहा कि देश में आजादी की लड़ाई के बाद यह दूसरी लड़ाई है। अब पूरा देश स्पष्ट बहुमत की सरकार चाहता है। मंहगाई, गरीबी, और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोटों का जबरदस्त ध्रुवीकरण होगा। उन्हांेने कहा पूरे चुनाव में मोदी की निर्णायक भूमिका होगी। उन्होंने साबिर अली को भाजपा में लेने के सवाल पर कहा कि सभी पार्टियों में सौ प्रतिशत राष्ट्रवाद, बेदाग छवि वाले व्यक्ति को लेना चाहिए और ऐसे नेताओं को ही चुनाव व पार्टी में रहने का अधिकार है। हालांकि यह मेरा व्यक्तिगत राय है, इससे भाजपा से कोई लेना देना नहीं है।  योग गुरु ने कहा कि राजनाथ और मोदी के पीछे राष्ट्रविरोधी ताकतंे कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लगी हुयी हैं। पार्टी को अराष्ट्रवादी ताकतों से बचकर और सचेत रहने की जरूरत है।
जब पत्रकारों ने उनसे चुनाव लड़ने का सवाल किया तो योग गुरु ने कहा कि भीष्म की प्रतिज्ञा है कि मैं कभी चुनाव नहीं लडूंगा। जीवनपर्यंत देश रक्षा और राष्ट्ररक्षा के प्रति लड़ाई लड़ता रहूंगा। मोदी के खिलाफ लड़ाई में कौन है, इस सवाल पर कहा कि कांग्रेस को वहां पर प्रत्याशी ढूढें नहीं मिल रहा है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है।

’या मोदी सर्वभूतेषु राष्ट्ररूपेण संस्थितः’ का सपा ने किया विरोध

Narendra Modiवाराणसी, 29 मार्च । भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के समर्थकों द्वारा मां दुर्गा के लिए कहे जाने वाले एक श्लोक का परिवर्तन कर मोदी के लिए श्या मोदी सर्वभूतेषु राष्ट्ररूपेण संस्थितरूश् कहे जाने पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने घोर विरोध दर्ज कराते हुए मोदी को राक्षस का रूप दिया।
समाजवादी पार्टी के पार्षद रविकान्त विश्वकर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शनिवार को राजेन्द्र प्रसाद घाट पहुंच बीच गंगा में बजड़े पर मां दुर्गा व राक्षस रूपी नरेन्द्र मोदी का फ्लैश का पूजन अर्चन किया और तत्पश्चात जिस प्रकार मूर्ति का विसर्जन किया जाता है, उसी प्रकार फ्लैश का विसर्जन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे रविकान्त विश्वकर्मा ने कहा कि मोदी समर्थकों द्वारा पहले श्हर हर मोदीश् का नारा देकर काशी विश्वनाथ का अपमान किया गया है और अब मां दुर्गा के लिए पढ़े जाने वाले श्लोक का परिवर्तन कर मोदी के लिए श्या मोदी सर्वभूतेषु राष्ट्ररूपेण संस्थितरूश्कहा जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि भाजपा व नरेन्द्र मोदी की मानसिंक संतुलन खराब हो गयी है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार से देवी व देवताओं का अपमान किया जाना समाजवादी पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और आज इसी परिप्रेक्ष्य में हम सब यहां इकट्ठा होकर मां दुर्गा व राक्षस रूपी मोदी के फ्लैश बनाकर माता रानी का पूजन अर्चन कर रहे है और उनसे यही प्रार्थना करते है कि ऐसे मंद बुद्धि लोगों को सद्बुद्धि दे।
इस दौरान मुख्य रूप युवजन सभा जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित, लोहिया वाहिनी के दीपचंद गुप्ता,प्रभु साहनी रोहित,तनुष कुमार पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET