U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 
हम हैं सबसे आगेःअखिलेश
Tags: UP News, CM Akhilesh Yadav
Publised on : 10 March 2014 Time: 19:26

लखनऊ,10 मार्च।UP Samachar Sewa लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा किये जा रहे बड़े-बड़े दावों के बीच आज मुख्यमंत्री व सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बिगुल फूंक दिया। पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए तैयार गाने व विज्ञापन जारी कर उन्होंने दावा किया कि हम रैलियों व सरकार के काम में तो आगे थे ही प्रचार में भी सबसे आगे हैं। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि झूठा प्रचार करने में उसका कोई मुकाबला नहीं है। अभी कुछ दल प्रत्याशी भी घोषित नहीं कर पाये जबकि हमारे प्रत्याशी क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद केन्द्र में वैकल्पिक सरकार के बारे में विचार होगा।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान का नेतृत्व किया था। पार्टी ने उन्हें ही लोकसभा चुनाव अभियान के आगाज के लिए सबसे उपयुक्त माना। यही कारण है कि आज प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने पार्टी के प्रचार अभियान की झलक मीडियाकर्मियों से साझा की। इस मौके पर मन से हैं मुलायम समेत कई विज्ञापन व एक डिजिटल बुक भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जारी की। मन से मुलायम की धुन जहां शहर के मतदाताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं वहीं लोक गायन के जरिये ग्रामीण मतदाताओं को रिझाने की तैयारी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में उनकी सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। समाजवादी पेंशन,बेरोजगारी भत्ता,कन्या विद्याधन व समाजवादी एम्बुलेंस का विशेष तौर पर जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। श्री यादव ने कहा कि पिछले माह पार्टी द्वारा निकाली गई साइकिल रैली हो या आजमगढ़ से लेकर इलाहाबाद तक कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की रैली,हमें जनता का भरपूर समर्थन मिला है। हमारा लक्ष्य विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना है। चुनाव परिणाम आने के बाद वैकल्पिक सरकार के गठन के बारे में समान विचारधारा वाले दलों से वार्ता की जाएगी। भाजपा के प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश सरकार पर दंगो को लेकर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा झूठा प्रचार करने में सबसे आगे है। भगवान गणेश को दूध पिलाने जैसे कई मौकों पर हमने इसे देखा है।
 

   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET