U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 Jaya Prada, along with former Samajwadi Party leader Amar Singh, on Monday joined Rashtriya Lok Dal.
अमर सिंह और जयप्रदा रालोद में शामिल
Tags: Amar Singh, Jayprada, Rastriya Lokdal, Ajit Singh
Publised on : 10 March 2014 Time: 14:26

UP News, नई दिल्ली, 10 मार्च। लोकमंच के नेता ठाकुर अमर सिंह और रामपुर से सांसद जयप्रदा राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं। पार्टी में शामिल होने की पुष्टि सोमवार को राज्यसभा सदस्य और पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने की। दोनों के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। रालोद को कांग्रेस के साथ समझौते में मिलीं आठ सीटों में से फतेहपुर सीकरी और बिजनौर सीटों पर इनके चुनाव लड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। माना जा रहा है कि अमर सिंह फतेहपुर सीकरी से और जयप्रदा बिजनौर से चुनाव लड़ेगीं।

दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना जतायी जा रही थी। कयास लगाये गए थे कि जयप्रदा को मुरादाबाद और अमर सिंह को गौतमबुद्धनगर सीट से कांग्रेस टिकट देगी। किन्तु कुछ मुद्दों पर समझौता नहीं हो सका। अन्त में उन्होंने रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके पहले दोनों की भाजपा के साथ भी बातचीत हुई थी। 

 

   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET