U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

आबकारी विभाग के 03 अधिकारियों को निलम्बित करने के निर्देश दिए
Tags: Uttar Pradesh Lucknow, Excise Department, suspension
Publised on : 09 March 2014 Time: 17:32

UP News. 

लखनऊ: 09 मार्च, 2014 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने त्रुटिपूर्ण विभागीय आंकड़े देने एवं वित्तीय अनियमित्ता करने पर आबकारी विभाग के 03 अधिकारियों को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। इन अधिकारियों में तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी कानपुर नगर श्री विनोद कुमार, तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी आगरा श्री एस.पी. सिंह तथा तत्कालीन आबकारी निरीक्षक कानपुर नगर, सेक्टर-3 श्री मुबारक अली शामिल हैं। 
यह जानकारी देते हुए शासन के प्रवक्ता ने बताया कि तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी/सहायक आबकारी आयुक्त जनपद कानपुर नगर श्री विनोद कुमार एवं तत्कालीन आबकारी निरीक्षक कानपुर नगर, सेक्टर-3, सम्प्रति सहायक आबकारी आयुक्त टाक्स फोर्स मुख्यालय श्री मुबारक अली को वास्तविक से लगभग 33 प्रतिशत अधिक आंकड़े प्रस्तुत करने पर निलम्बित कर दिया गया है। इसी प्रकार तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी/सहायक आबकारी आयुक्त जनपद आगरा, सम्प्रति सहायक आबकारी आयुक्त एस.एस.एफ. गोण्डा को भी त्रुटिपूर्ण आंकड़े भेजने के आरोप में निलम्बित किया गया है। प्रथम दृष्टया पाया गया कि इन अधिकारियों द्वारा वर्ष 2011-12 में विदेशी मदिरा एवं बीयर के उपभोग के गलत आंकड़े प्रस्तुत कर गम्भीर वित्तीय अनियमित्ता की गई। इन अधिकारियों को निलम्बित करते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET