U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Hapur:व्यापारियों ने किया बिक्री कर कार्यालय पर प्रर्दशन
बलात्कार और हत्यारोपियों का सुराग नहीं
  Tags: Hapur, Traders demonstraion on sale tax office
Publised on : 06 March 2014 Time: 19:15

हापुड़ 6 मार्च । व्यापार कर अधिकारियों द्वारा जनपद के धान व्यापारियों
को भेजे गए नोटिस के विरोध में आज संयुक्त व्यापार मण्डल व जिला उद्योग
व्यापार मण्डल के तत्वाधान में आज व्यापारियों ने व्यापार कर कार्यालय पर
प्रर्दशन कर हंगामा व नारेबाजी की।
        जानकारी के अनुसार व्यापार कर अधिकारियों द्वारा जनपद के धान
व्यापारियों को नोटिस दिए जाने के विरोध में आज व्यापारियों ने रेवती
कुंज स्थित कार्यालय पर धरना व प्रर्दशन किया। धरने को संबोधित करते हुए
व्यापारियों नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि अगर टैक्स वापस ना किया गया तो
वह अनिश्चित कालीन धरना देंगे।
        व्यापारियों ने विभाग के अधिकारी रामप्रकाश पाण्डे को ज्ञापन देते हुए
टैक्स वापस लेने की मांग की है। धरने में विजय अग्रवाल, लोकेश सिंहल,
टुक्की राम गर्ग, अमन गुप्ता आदि मौजूद थे।

हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर डीएम से मिले परिवारजन
हापुड़ 6 मार्च । थाना हापुड़ देहात में आठ दिन पूर्व एक महिला का अपहरण कर
उसके साथ रैप व हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध पीड़ित
परिवार जनों ने आज डीएम व एसपी से मिलकर कार्यवाही की मांग की है। उधर आज
पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने का दाबा किया है।
        जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात के ग्राम गोंदी सलाई के निवासी
सोहन लाल की पत्नी गीता गत 26 फरवरी को गायब हो गई थी। जिसकी लाश अगले
दिन तलाब के किनारे मिली थी।
        पीड़ित परिवारजनों ने गांव के ही सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए
कहा था कि महिला का अपहरण कर बलात्कार कर हत्या कर दी गई थी। जिसकी
गिरफ्तार को लेकर आज पीड़ित परिवारजन आज जिलाधिकारी आर.के सिंह व एसपी
एम.पी सिंह से मिलकर कार्यवाही की मांग की थी।
        अधिकारियों के निर्देश पर देहात पुलिस ने कुछ ही घण्टों में हत्या के
आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया।

प्रदेश में अराजकता माहौलः बाबू मूनकाद
हापुड़ 6 मार्च । बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्य सभा
सांसद बाबू मूनकाद अली ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण
प्रदेश में इस समय भ्रष्टाचार, गुंडाराज व अराजकता का माहौल है। लोकसभा
चुनाव में इस बार बसपा नं0 1 की पार्टी बनेगी।
        सांसद यहां बुलन्दशहर रोड स्थित बसपा प्रत्याशी हाजी शाहिद अखलाख के
चुनावी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहंे थे। उन्होने कहा कि
सरकार में बैठे मंत्री से लेकर विधायक तक गुंडागर्दी कर रहे है। कानपुर
की घटना उसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
        उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा की महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी
प्रदेश में बसपा 60 सीट जीतकर अपना वर्चस्व कायम करेगी और दिल्ली में
बिना बसपा के कोई सरकार नहीं बना सकेगा। केवल बसपा पार्टी ही सभी का हित
कर सकती है।

चुनाव को लेकर डीएम ने ली बैठक
हापुड़ 6 मार्च । जिलाधिकारी आर.के. सिंह ने कहां कि सभी राजनीतिक दल लोक
सभा चुनाव में आचार संहित का सख्ती से पालन करे और बिना अनुमती के
पोस्टर, बैनर आदि न लगाए अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
        डीएम यहां कलैक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ
बैठक कर रहे थे। उन्होने कहा की गत नौ मार्च को विशेष मतदाता दिवस मनाया
जा रहा है। जिसमें सभी अपने मतदाता पहचान पत्र बनवा ले।
        उन्होने कहा कि सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र के उपजिलाधिकारी से
अनुमती लेकर पोस्टर, बैनर आदि लगाए। इस मौके पर जनपद के सभी अधिकारी व
नेता मौजूद थे।

   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET