U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  रुहेलखण्ड में मतदाताओं का भारी उत्साह
  सातवें चरण में सबसे ज्यादा 62.04 प्रतिशत मतदान
Tags: U.P. Election
Publised on : 03 March 2012, Time: 20:08 

लखनऊ, 03 मार्च। (उप्रससे)। Lucknow, 03 March 2012, (U.P.S.S). विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण बेहद उत्साहपूर्ण है। रुहेलखण्ड में आज हुए मतदान में जनता ने बढ़चढकऱ भागीदारी की है। बरेली और मुरादाबाद मण्डलों के नौ जिलों तथा लखीमपुर खीरी में आज मतदाताओं में भारी उत्साह रहा। इस आखिरी चरण में 62.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। अपरान्ह तीन बजे तक 50.09 प्रतिशत तथा एक बजे तक इस चरण में 40.03 प्रतिशत मतदान हुआ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिंहा ने बताया कि सातवें चरण में मतदाताओं ने सभी पहले छह चरणों से अधिक मतदान किया है। इस चरण में रिकार्ड मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा मतदान 67.25 प्रतिशत ज्योतिबाफुलेनगर में हुआ। जबकि सबसे कम बदायुं में 59.17 प्रतिशत मतदान हुआ है। बदायुं के अलावा सभी नौ जिलों में मतदान का प्रतिशत 60 से अधिक रहा है। श्री सिंहा ने बताया कि बरेली में 61.33 प्रतिशत, भीमनगर में 61 प्रतिशत, बिजनौर में 62 प्रतिशत, खीरी में 62.73 प्रतिशत, मुरादाबाद में 61.83 प्रतिशत, पीलीभीत में 65.88 प्रतिशत, रामपुर में 60.40 प्रतिशत, शाहजहांपुर में 61.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा मतदान ज्योतिबाफुले नगर के हसरनपुर विधानसभा क्षेत्र में 72 प्रतिशत हुआ। जबकि सबसे कम बरेली कैंट में 54 प्रतिशत मतदान हुआ।
श्री सिंहा ने बताया कि आज शाहजहांपुर जिले के कटरा विधान सभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र अम्डपुर में मतदान का बहिष्कार किया गया। यहां के मतदाताओं ने विकास कार्य नहीं होने ेक कारण मतदान का बहिष्कार किया है। उन्होंने बताया कि आज ईवीएम की खराबी के मामले सबसे कम सामने आये मात्र 8 शिकायतें मिलीं। इनमें तत्काल ईवीएम को बदल कर मतदान कराया गया। इसके अलावा मुख्यालय पर 58 शिकायते प्रपात् हुई थीं। जिन पर मौके पर अधिकारियों को भेजा गया। अधिकांश शिकायतें निराधार पायी गईं।
मतदान के प्रति आज सुबह से ही उत्साह था। पहले दो घण्टे में 10.06 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद पूर्वान्ह 11 बजे तक 24.59 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर बाद एक बजे तक मतदान का प्रतिशत बढकऱ 40.03 हो गया। मतदान क े प्रति बरेली और मुरादाबाद दोनों मण्डलों में भारी उत्साह नजर आया। वोटरों ने सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लाइनें लगा ली थीं। पहले दो घण्टे में मतदान की गति कुछ धीमी थी किन्तु इसके बाद मतदान की गति बढ़ गई। दोपहर होते ही मतदान में तेजी आई।
ज्ञातव्य है कि तीन मण्डलों के 10 जनपदों की 60 विधान सभा सीटों पर आज मतदान हुआ है। ये जिले बरेली मण्डल के बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायुं, मुरादाबाद मण्डल के मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, जेपी नगर और भीमनगर तथा लखनऊ का लखीमपुर खीरी जनपद शामिल है। इस चरण में 962 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 862 पुरुष तथा 100 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। जिन साठ विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान हुआ है उनमें से 20 ऐसे हैं जहां प्रत्याशियों की संख्या 16 से अधिक है। सातवें चरण में मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 82 लाख है। इसमें ेक करोड़ पुरुष तथा 82 महिलाएं हैं।
 

Some other news stories

 
MLA  की दीवानगी में ली जाहिदा ने शेहला की जान  Zahida wrote in diary: ध्रुव के लिए जान दे दूंग
कानपुर के शूटर ने की थी भोपाल में शेहला मसूद की हत्या क्या वाकई dirty character  की थी Shehla Masood ?
थप्पड़ मारने पर नाराज सिपाहियों ने अफसरों पर हमला किय चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सिपाहियों ने किया रास्ता जाम, सीओ घायल
कांग्रेस के मंच पर नगमा से हुई छेड़छाड प्रत्यासी की हरकतों से आजिज नगमा ने मंच छोड
मुलसमानों के मुद्दे पर राहुल का मुलायम पर निशाना चिट्ठियों से नहीं होता विकासः राहुल
"सेक्सी" शब्द से डरें नहीं लड़कियांः ममता शर्मा Asprin: रोकती है कैंसर को फैसलने से
कांग्रेसी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कन्नी काट गए सिब्बल लखनऊ के फोटो पत्रकारों ने खोली राहुल गांधी के स्टंट की पोल
Friends के साथ wife की night chatting से husband खफा अमर उजाला ने प्रकाशित की भारत में पोर्नोग्राफी पर रिपोर्ट

News source: U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET