U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा गिरफ्तार
  चुनाव समप्त होते ही सीबीआई ने की गिरफ्तारी
Tags: Babu Singh Kushwaha, CBI
Publised on : 03 March 2012, Time: 17:38 

लखनऊ, 03 मार्च। (उप्रससे)। Lucknow, 03 March 2012, (U.P.S.S). विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही सीबीआई ने एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को नई दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें चुनाव का आखिरी चरण समाप्त होते ही पांच बजे के बाद तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा को सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री कुशवाहा को आज शाम पांच बजे के बाद एजेंसी के कार्यालय में गिरफ्तार किया गया। उन्हें शाम छह बजे गाजियाबाद स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। श्री कुशवाहा को आज सुबह सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनसे निजी एजेंसी को ठेके देने के मामले में पूछताछ की जा रही थी। श्री कुशवाहा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में हुए हजारों करोड़ के घोटाले में आरोपी हैं। वे बसपा सरकार में प्रभावशाली मंत्री थे तथा मुख्यमंत्री के अत्यन्त विस्वासपात्र माने जाते थे। उनके परिवार कल्याण विभाग था। इसके अन्तर्गत ही रास्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन से मिले धन के काम कराये गए थे।

घोटाले में नाम आने के बाद मुख्यमंत्री मायावती ने उन्हें मंत्रिमण्डल से हटा दिया था। इसके बाद से ही वे बसपा में उपेक्षा का जीवन जी रहे थे। उन्होंने बाद बसपा के एक अन्य प्रभावशाली मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और दो अधिकारियों पर आरोप लगाए थे। जिसके कारण उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके बाद श्री कुशवाहा ने चुनाव अभियान के दौरान ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी किन्तु भाजपा में विरोध के चलते वहां से सदस्यता स्थगित करा ली थी। लेकिन श्री कुशवाहा पूरे चुनाव अभियान में भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते रहे। उन्होंने एक मंच बनाकर भाजपा के लिए वोट मांगे थे।

एमएलसी रामप्रसाद भी गिरफ्तार

सीबीआई ने आज ही घोटाले में संदिग्ध भूमिका के चलते विधान परिषद् सदस्य रामप्रसाद जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। श्री जायसवाल पर भी एनआरएचएम की योजनाओं में घोटाले का आरोप है।

Some other news stories

 
MLA  की दीवानगी में ली जाहिदा ने शेहला की जान  Zahida wrote in diary: ध्रुव के लिए जान दे दूंग
कानपुर के शूटर ने की थी भोपाल में शेहला मसूद की हत्या क्या वाकई dirty character  की थी Shehla Masood ?
थप्पड़ मारने पर नाराज सिपाहियों ने अफसरों पर हमला किय चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सिपाहियों ने किया रास्ता जाम, सीओ घायल
कांग्रेस के मंच पर नगमा से हुई छेड़छाड प्रत्यासी की हरकतों से आजिज नगमा ने मंच छोड
मुलसमानों के मुद्दे पर राहुल का मुलायम पर निशाना चिट्ठियों से नहीं होता विकासः राहुल
"सेक्सी" शब्द से डरें नहीं लड़कियांः ममता शर्मा Asprin: रोकती है कैंसर को फैसलने से
कांग्रेसी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कन्नी काट गए सिब्बल लखनऊ के फोटो पत्रकारों ने खोली राहुल गांधी के स्टंट की पोल
Friends के साथ wife की night chatting से husband खफा अमर उजाला ने प्रकाशित की भारत में पोर्नोग्राफी पर रिपोर्ट

News source: U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET