U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Home>News 

  मुस्लिम देशों में शियाओं की हत्याओं के खिलाफ आक्रोश
Tags: Shia Mushlims murder in Pakistan, Irak
News source: U.P.Samachar Sewa
Publised on :  21 June  2012, Time: 20:08

Lucknow, 21 June.लखनऊ, 21 जून। पाकिस्तान में समेत अन्य मुस्लिम देशों में शियाओं की हत्याओं के खिलाफ आल इण्डिया शिया हुसैनी फण्ड ने आक्रोश व्यक्त किया है। शिया नेताओं ने आज सभा करके पाकिस्तान को एक आतंकी देश घोषित करने की मांग की है।
इमामबाड़ा इकराम उल्ला खां में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए शिया नेताओं ने कहा कि पाकिस्तान, ईरान और सीरिया में ड़ेढ सौ से अघिक शिया जायरीन आतंकी हमलों में मारे जा चुके हैं। वक्ताओं ने संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग की कि पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित किया जाए। इसके साथ ही ईराक जाने वाले तीर्थ यात्रियों को आगाह किया गया कि वे अपनी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। संयुक्त राष्ट्र संघ से यह भी मांग की गई कि वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बहरीन, यमन और ईराक में शिया मुसलमानों की सुरक्षा का विशेष प्रबंध करे।
सभा में मौलाना जहीर इफ्तेखारी, मौलाना यासूब अब्बास, मौलाना हसन जहीर, मौलाना बिलाल काजकी, मौलाना अब्बास इरशाद तथा मौलाना सखलैन आब्दी ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर भारी संख्या में शिया संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 

Some other news stories

 
पीएम की दावेदारी पर एनडीए के बिखरने की आशंका सोलह सौ आबादी तक के सभी गांवों में बैंकिग सुविधाएं
हवालात में कैदी की प्रेस कांफ्रेंस पर 16 पुलिसकर्मी निलंबित SEE, AIEEE काउन्सिलिंग 4 जुलाई से
Relationship से नाराज पिता ने बेटी के प्रेमी को काट दिया ताजमहल की बिजली में कटौती पर बसपा का बायकाट

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET