U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

गोल्डन बाबा के गोल्ड को देखने उमडे लोग
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Modi nagar, Kanwad Yatra
Publised on : 28 July 2016,  Last updated Time 22:10

Golden Babaमोदीनगर।। (उ.प्र.समाचार सेवा)। पिछले कुछ वर्षों में कांवडयात्रा का मुख्य आकर्षण बनकर उभरे दशनामी अखाडे के महंत गोल्डन बाबा कल शम 7 बजे के आसपास मोदीनगर पहंचे गोलडन बाबा को देखने के लिए सडक पर लोगों का हुजूम उमड पडा सिर्फ आम लोग ही बल्कि सडक पर चल रहे कांवडिए भी रूककर गोल्डन बाबा को देखने लगे।अपने कारों और कैंटरों के काफिलेे के साथ पहुंच गोल्डन बाबा ने कार की छत पर खडे होकर लोगो को दर्शन दिए।गोल्डन बाबा के आने की पूर्व सूचना के आधार पहले से बडी संख्या में पुलिस बल तैनात था।मोदीनगर में प्रवेश करने के साथ ही स्थानीय पुलिस ने उनके काफिले को अपनी सुरक्षा मे लिया और बाहर निकलने तक पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिहाज से उनके साथ बने रहे।इसके अलावा बडी संख्या मंे निजी सुरक्षाकर्मियों भी हर समय गोल्डन बाबा के साथ चल रहे थे।हर बार की तरह गोल्डन बाबा ने करीब 5 करोड के आसपास का सोना धारण किया हुआ था।जिसको देखने के लिए लोगो काफी उत्साह दिखाई दिया।
कावड मार्ग पर लगा जमा प्रशासन को करनी पडी मशक्कत
> > > गोल्डन बाबा के काफिले के आगमन के चलते हाइवे पर उमडी भीड को संभालने के लिए प्रशासन को कासी कसरत करनी पडी।लोगो हुजूम के चलते कांवड मार्ग क अलावा दोनो तरफ से हाइवे जाम हो गया।हर कोई थोडी देर रूककर गोल्डन बााबा के गोल्ड को देखना चाहता था।जिसके चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गई।जाम को खुलवाने के पुलिसकर्मीयों के अलावा एसपीओ कर्मियों ने विषेश सहयोग दिया।
बाबा से अधिक सोन के दर्शनार्थी

सिर्फ आज के दौर में ही नही में मानवजाति का सोने से लगाव हजारों साल पुराना है सभ्यता की आरंभ से इंसान इस पीली धातु आकर्षण में बंधा हुआ रहा है।प्राचीन मिस्र में तो सोने को देवता के रक्त की उपमा देते हुए उसे कीमती बताया गया था। और आज भी साधारण ग्रहस्थ लेकर राजा महाराजा तक अपनी सामर्थ के अनुसार सोने को धारण करके इसके प्रति अपने लगाव का परिचय देते है।ऐसे में कोई आष्चर्य नही है कि गोल्डन बाबा जैसे लोग सोने को अराध्य मानकर उसकी पूजा करते है।देखा जाए तो गोल्डन बाबा की शेहरत मंें उनके सोने का बहुत बडा हाथ है।क्योकि उनक पीछे चलने वाली भीड मंे उनके भक्तो से अधिक सोने के दर्शन के अभिलाषी होते हैं।
बाइक सवार की टक्कर से कांवडिए घायल
मोदीनगर।कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर लगने से दो कांवडिए घायल हो गए।कांवडियों के घायल होने की खबर फैलते ही आननफानन में पुलिस बल मौके पर जमा हो गया।इस बीच कांवडियो ने बाइक सवार के साथ जमकर मारपीट की और बाइक को तोड दिया। जानकारी के अनुसार कनावनी निवासी आषीष और मोहित मोटरसाइकिल से हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहे थे।मोदीनगर क्षेत्र मे हाईवे पर कावडियों की बाइक की टक्कर भूपेन्द्रपुरी निवासी फूलसिंह की बाइक से हो गई।कांवडियांे के घायल होने की सूचना मिलते ही डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच और दोनों कांवडियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया।मामले को शांत कराने के लिए पुलिस ने टक्कर बाइक सवार फूलसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।हालांकि इसके बाद भी कांवडियों ने हंगामा किया और फूलसिंह की बाइक को तोड दिया।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET