U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Ghaziabad: घर के बाहर शराब पीने पर दरोगा ने गोली मारी
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News,
Publised on : 13 July 2016,  Last updated Time 19:28
गाजियाबाद। घर के बाहर युवकों को शराब पीने से रोकने में हुए विवाद में एक दरोगा ने लाइसेंसी बन्दूक से फायरिंग कर दी, जिससे एक युवक घायल हो गया। दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

जानकारी के अनुसार सहारनपुर में तैनात उपनिरीक्षक संजय भारद्वाज का राजनगर के सेक्टर-7 में आवास है। यहां मार्केट भी है। इसी मार्केट में बीती रात करीब नौ बजे थाना कविनगर क्षेत्र के रईसपुर निवासी कृष्णपाल का बेटा शंशांक और अपने तीन अन्य दोस्तों रवि, कुलदीप और विक्रान्त के साथ आई-10 कार से राजनगर मार्केट में गोल गप्पे खाने गए गए। यहां उनका विवाद दरोगा संजय भारद्वाज से हो गया। बताया जाता है कि युवक शराब पी रहे थे। दरोगा ने मना किया किन्तु नहीं माने। इसपर विवाद बढ़ गया तो दरोगा संजय भारद्वाज ने बन्दूक से फायर कर दिया। इसके एक गोली शशांक के लग गई।

मामले की रिपोर्ट घायल युवक शशांक के पिता कृष्णपाल ने थाना कविनगर पर दर्ज करायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

आतंकियों के मददगारों की तलाश करेंगेः शेख हसीना भाजपा ने सौंपी विधायकों विधानसभाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET