U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

आतंकियों के मददगारों की तलाश करेंगेः शेख हसीना
बंगलादेश की प्रधानमंत्री हसीना ने कहा,ढाका हमले के दोषी आतंकवादियों को हथियार और विस्फोटक देने वालों की तलाश करेंगे
Web Title: Hasina said, we will must find out who supplied arms & explosives to terrorists
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, Dhaka, Bangladesh
Publised on : 03 July 2016,  Last updated Time 18:59

ढाका। 03 जुलाई। (UPSS)। बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि हम हर हाल में आतंकवादियों के मददगारों की तलाश करेंगे, जिन्होंने होले आर्टिसन बेकरी में निर्दोषों का नरसंहार करने वालों को हथियार और विस्फोटक सामग्री पहुंचाने मदद की अथवा उन्हें किसी भी तरह की सहायता की है। प्रधानमंत्री हसीना ने यह बात रविवार को जापान के विदेशी मामलों के राज्यमंत्री सेजी किहारा से अपने सरकारी आवास गणभवन पर मुलाकात के दौरान कही। प्रधानंत्री के वक्तव्य की जानकारी देते हुए प्रेस सेक्रेट्री एहसानुल करीम ने मीडिया को दी।

ज्ञातव्य है कि शुक्रवार की रात सात इस्लामी आतंकवादियों ने अति सुरक्षित एवं वीवीआईपी इलाके गुलशन में स्थित होले आर्टिसन बेकरी रेस्तरां में घुसकर लोगों को बंधक बना लिया तथा 20 लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। सभी मृतकों की हत्या बर्बर तरीके से गला काटकर की गई। हमले बंगलादेश पुलिस के दो अधिकारी भी मारे गए। इस हमले में जापान के 7 नागरिक मारे गए हैं। मारे गए सात जापानी नागरिकों में से 6 ढाका में मेट्रो रेल के लिए सर्वे का काम कर रहे थे। नागरिकों के हमले में मारे जाने के बाद जापनी सरकार ने अपने मंत्री को ढाका दौरे पर भेजा है। इसके अलावा आतंकी वारदात में इटली के 9, एक अमेरिकी तथा भारत की एक लडकी की हत्या कर दी गई थी।

आतंकी हमले में मारी गई भारतीय लडकी तारिषी जैन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की निवासी है। उसके पिता ढाका मे गत 15 साल से कपड़े का व्यापार करते हैं। तारिषी अमेरिका में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। वह अपने पिता से मिलने गत दिनों यहां आई हुई थी।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET