U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Rampur बारह युवक नदी में डूबे, दो की मौत
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, Rampur, Kosi rivor, Lalpur Dam
Publised on : 12 July 2016,  Last updated Time 20:15
रामपुर। जिले के लालपुर स्थित डैम में नहाने गए बारह युवक कोसी नदी में डूब गए। इनमें से गोताखोरो ने 10 को बचा लिया है किन्तु दो युवकों को नहीं बचाया जा सका। उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई। सभी युवक शहर के गंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत घेर कलंदर खां निवासी थे।

जानकारी के अनुसार युवक बाइकों से मौज मस्ती के लिए कोसी नदी पर बने लालपुर डाम पर चले गए। वहां बने डाक बंगले पर उन्होंने अपनी बाइकें खड़ी कर दीं। युवक नदी में नहाने के लिए उतर गए। डाम में पानी अधिक होने के कारण सभी बारह युवक डूब गए। युवकों को डूबते देख आस-पास काम कर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर नदी के किनारे मौजूद कुछ गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी और एक-एक करके 10 युवकों को जिंदा निकाल लिया, जबकि दो युवकों फैजी और सैफ अली की पानी में डूबने से मौत हो गई। इनके शव बाहर निकाले जा सके। दोनों युवकों के फैफड़ों में पानी भरने से इनकी मौत हो गई। युवकों के डूबने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

 

आतंकियों के मददगारों की तलाश करेंगेः शेख हसीना भाजपा ने सौंपी विधायकों विधानसभाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET