फिरोजाबाद। पति के साथ सुबह की सैर के
लिए जा रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला
महिला के विवाह को लेकर रंजिश का बताया जा रहा है।
मृतका अपने पति की दूसरी पत्नी थी तथा अन्य जाति से
सम्बन्धित थी।
जानकारी के अनुसार थाना उत्तर के
ग्राम टापापेढ़ निवासी जयकिशन यादव अपनी पत्नी ममता
(32) को लेकर सुबह की सैर के लिए निकले थे। दोनों लोग
मोटर साइकिल से जा रहे थे। रास्ते में थाना रामगढ़
क्षेत्र में बोड़का गांव के पास तीन अज्ञात लोगों ने
गोली मारकर ममता की हत्या कर दी।