U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
कांग्रेस के लिए निराशा जनक होंगे विधान सभा चुनाव
Tags: ANANT KUMAR
Publised on : 10  February  2012       Time  21:40
 

लखनऊ 10, फरवरी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अनन्त कुमार ने कहा कि उ0प्र0 विधानसभा के चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए निराशाजनक होंगे।उन्होंने कहा सपा-बसपा की सरकारों में उ0प्र0 विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। उ0प्र0 की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस ने सपा, बसपा को उ0प्र0 में मनमानी करने की छूट दी। श्री अनन्त कुमार जी आज भूतनाथ मार्केट इन्दिरानगर में लखनऊ पूर्व से भाजपा कलराज मिश्र के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि प्रकृति संपदा व जनसम्पदा का धनी उ0प्र0 कुशल शासक व नेतृत्व के अभाव में लगातार पिछड़ता जा रहा है। कलराज मिश्र जैसे कुशल नेतृत्व के हाथों में यदि उ0प्र0 की बागडोर दे दी जाए तो उ0प्र0 कुछ ही वर्षों में देश के सर्वोत्तम प्रदेशों की श्रेणी में आ जायेगा। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के उपरान्त भारतीय जनता पार्टी अकेले सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि आप लोगों का कलराज जी के प्रति स्नेह व सम्मान देखकर प्रतीत हो रहा है कि कलराज जी कम से कम 30 से 35 हजार वोटों के अन्तर से विजयी होंगे। 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लखनऊ पूर्व से प्रत्याशी कलराज मिश्र जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए क्योंकि वादा करके उसे पूरा न करना क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय व धोखा है। उन्होंने कहा कि वो कभी झूठा अश्वासन नहीं देते हैं जितना कहते हैं उसे पूरा करते हैं। श्री मिश्र ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्र की समस्याओं बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा की कमी को दूर करने का हम आपसे जो वादा कर रहें हैं उसे पूरा करने को हम हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने उ0प्र0 में माया टैक्स से पीड़ित जनता को राहत दिलाने के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन को आवश्यक बताया। 

जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने कलराज मिश्र को उ0प्र0 का स्वाभिमान बताया। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार ने अराजकता और भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया। श्री दीक्षित ने कहा कि इससे भारतीय जनता पार्टी व कलराज मिश्र ही छुटकारा दिला सकते हैं।

जनसभा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमितपुरी किसानमोर्चा के प्रदेश महामत्री दिनेश दुबे, नगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, महामंत्री राजीव मिश्रा, युवामोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, पार्षद दिलीप श्रीवास्तव, त्रिलोक अधिकारी, अवधेश मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष पंकज सिंह, अतुल दीक्षित, सुधीर मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सम्बोधित किया। 
 

Some other news stories

  Exit Polls: स्टार और सहारा को हाई कोर्ट का नोटिस
  Porn clips: पूर्व मंत्री के क्षेत्र में मीडिया पर सेंसर
  करीना ने कहा- No engagement plan soon
  पर्दे पर फिर दिखेंगे करीना के hot scene
  मैनपुरी में भीषण दुर्घटना, 27 की मौत
  आकाशीय बिजली गिरी, 2 की मौत, एक गंभीर
  दुनिया की सबसे हाट महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा भी
  फेसबुक ने पूरे किये आठ साल
News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:  

Hot and Sexy babe Illiana is going hot with Bollywood hero Ranvir Kapoor during the shooting of the film ‘Barfi’ but unfortunately another heroin Priyanka Chopra who is also playing lead role in the move also having the Barfi of Ranvir Kapoor. Now the news is that Ranvir Kapoor unable to give barfi to both the heroins has chosen Illiana for her sexy looks.

Priyanka Chopra felt that Ranvir Kapoor has neglecting her for the sake of south Indian actress, recently she had fight with Illiana during the shooting and left the shooting without intimating director or producer. Ranvir Kapoor is now unable to decide to whom he should romance but he decided to go ahead with Illiana babe because Bollywood heroins also runs after him but south Indians are very attractive and hot.

Now Illiana has become hot babe of Ranvir Kapoor both of them are spending together in star hotels, however Illiana and Priyanka Chopra has denied that there is no differences among them, both are good friends. Ranvir Kapoor is now happy person that both of them have compromised for sake of him.

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET