U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
Fatehpur  News
भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेताब-मुलायम सिंह यादव
 

(राजेश माहेश्वरी)

Tags: Mulayam Singh Yadav

 

 

Publised on : 04  February  2012       Time  23:05

फतेहपुर, 04 फरवरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आज फतेहपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बसपा सरकार ने फर्जी मुकदमें कायम कर एक लाख से अधिक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने एवं अपराधी बनाये गये आमजनों को जांच के उपरांत उनके मुकदमें वापस लिये जाएंगे। उन्होने कहा कि गरीब महिलाओं को शरद ऋतु में कम्बल एवं मुफ्त साड़ियों के साथ गरीब रिक्शा चालको को सपा सरकार में स्वचालित रिक्शा उपलब्ध कराये जाएंगे। उन्होने प्रदेश की बसपा सरकार को सबसे अधिक भ्रष्टाचारी सरकार बताया। वहीं कांग्रेस की उत्तर प्रदेश को सुंदर बनाने की घोषणा को सरासर झूठ करार दिया।

      महात्मा गांधी डिग्री कालेज के मैदान में विशाल जनसमूह को देखकर मुलायम सिंह यादव पूरे जोश में उन्होने किसानों के पचास हजार तक ऋण को माफ करने एवं किसानों की तरक्की के लिए उनको चार प्रतिशत की ब्याज पर ऋण देने की घोषणा की। उन्होने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनना निश्चित है। सरकार बनते ही हर समाज, वर्ग, धर्म के लोगो को बिना किसी भेदभाव से तरक्की के राह से जोड़ा जाएगा। उन्होने बेरोजगारों को जब तक रोजगार नही मिलता। तब एक एक हजार रूपया पूर्व की भांति बेरोजगारी भत्ता, इंटर पास करने वाली छात्राओं को पच्चीस हजार रूपये विद्या कन्या धन सहित कक्षा आठ तक अनिवार्य शिक्षा के साथ उनको ड्रेस एवं नि:शुल्क पढ़ाई की व्यवस्था करने का वायदा किया। उन्होने कहा कि हास्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं से कोई भी शुल्क नही लिया जाएगा और उनके खाने-पीने का इंतजाम भी सरकार करेगी।

      पूरे शुरूर में बोलते हुए नेता जी ने कहा कि केन्द्र की सरकार भी भ्रष्टाचार में लिप्त है। उसने जो धन उत्तर प्रदेश को दिया उसका हिसाब वह क्यों नही लेती है। बसपा सरकार भ्रष्टाचार मेंं लिप्त रही है। जनता पीड़ित होकर इस सरकार को बदलना चाहती है। उन्होने प्रहार करते हुए कहा कि मायावती ने चार हजार करोड़ रूपया पत्थर की मूर्तियां लगवाने में खर्च कर दिया। वहीं हजारो एकड़ जमीन पर बसपा के दबंगो ने कब्जा कर रखा है। उन्होने कहा कि एक-एक पत्थर को तीन-तीन बार बदला गया। गरीब जनता का पैसा जिस तरह से बर्बाद किया है। उतना किसी भी सरकार में नही हुआ है। उन्होने कहा कि हम जनता से जो वायदा करते है उसको निभाते है। जिसको जनता बखूबी जानती है। उन्होने किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए कहा कि सरकारी पानी, टयूबबेल व नहरो के पानी पर अब किसानों को सिंचाई नही देनी पड़ेगी। सरकार बनते ही किसानों को पानी मुफ्त मिलेगा।

      समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बसपा सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई को पत्थरों की मूर्तियों में सिर्फ खर्च ही नही किया, बल्कि सरकारी धन का बंदरबांट भी किया। उन्होने कहा कि बसपा सरकार के मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार, बलात्कार, हत्या, लूट, डकैती, राहजनी जैसे जघन्य अपराधों में आरोपी है। यह सब मुख्यमंत्री के इशारे पर हुआ है। उन्होने कहा कि सपा के पक्ष में पूरे प्रदेश में बयार चल रही है और पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि सरकारी धन का बंदरबांट करने वाले बसपा सरकार के जिम्मेदार मंत्री, विधायक एवं मुख्यमंत्री के साथ भ्रष्ट अधिकारियोें के खिलाफ भी जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि सपा सरकार ने गुंडो, माफियाओं पर नकेल कसा जाएगा। यदि सपा का कार्यकर्ता भी होगा तो उसके विरूध्द दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

      श्री यादव ने अपनी सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि हमारी सरकार में 17 जातियों को अनुसूचित जातियों में शामिल किया गया था, लेकिन बसपा की सरकार बनते ही हमारे लिये गये निर्णयों को बदल दिया गया। सपा सरकार में नियुक्त 18 हजार सिपाही आज भी थानों मेें तैनाती के लिए तरस रहे है। सरकार बनते ही उनकी तैनाती थानों में कर दी जाएगी। उन्होने सरकारी मशीनरी को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि चार-पांच अधिकारियों ने पूरे प्रदेश की जनता को लूटा है। वह भी बख्शे नही जाएंगे। चिलचिलाती धूप में नेता जी को सुनने के लिए छहों विधानसभाओं से हजारो की संख्या में कार्यकर्ता डटे रहे। विशाल जनसभा को देख सभी प्रत्याशियों के चेहरे खिल रहे थे। नेता जी ने अपने बीस मिनट के सम्बोधन में बसपा-कांग्रेस पर जहां निशाना साधा। वहीं भाजपा का उन्होने कोई जिक्र नही किया।

      उन्होने जनपद में टिकट वितरण को लेकर भी सपा द्वारा लिये गये निर्णय को सही बताते हुए कहा कि जिन लोगो को टिकट किसी कारणवश नही मिल पाये है। उनकी सरकार बनते ही उनका सम्मान बरकरार रखा जाएगा। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारो को रोजगार मुहैया कराने। यदि रोजगार न मिला तो बेरोजगारी भत्ता देने, कन्या विद्या धन योजना से छात्राओं को लाभान्वित कराने सहित अन्य किसान, नौजवान, छात्र, अधिवक्ता, गरीब, मजदूरो के हित के लिए सपा की सरकार बनवायें और उन्होने आम जनता से अपील किया कि सदर फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से सैयद कासिम हसन, अयाह-शाह से आनंद प्रकाश लोधी, खागा सुरक्षित से रामसजीवन निर्मल, हुसैनगंज से राफे राना, बिंदकी से महेन्द्र बहादुर सिंह बच्चा एवं जहानाबाद क्षेत्र से मदन गोपाल वर्मा के साथ घाटमपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से इन्द्रजीत कोरी को चुनाव जिताकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायें।

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET