U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  अब भाजपा केंद्र में वापस नहीं आएगी-मायावती
   
  Tags: Mayawati BSP Mainpuri
Publised on : 02.05.2024 Time: 19:55
 

मैनपुरी। मैनपुरी में आयोजित जनसभा के दौरान बसपा अध्यक्ष मायावती ने भाजपा, कांग्रेस को निषाने पर लिया औश्र कहा कि समाजवादी पार्टी ने भी मुझे आहत करने का काम किया है।
सुश्री मायावती ने कहा कि मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद से हमारी पार्टी के प्रत्याशी किसी को जिताने या हराने के लिए नहीं बल्कि खुद जीतने के लिए मैदान में हैं। पार्टी अकेले ही दम पर चुनाव लड़ रही है। कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैनपुरी में सपा और भाजपा दूसरे और तीसरे नंबर पर जा सकती हैं। उन्होंने बडी संख्या में उपस्थित जन समूह को देखकर कहा कि पूरा भरोसा है कि बसपा के लिये चुनाव परिणाम इस बार बेहतर होंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस को गलत नीतियों के कारण केंद्र और राज्य से हाथ धोना पड़ा। कांग्रेस की कथनी और करनी में भी अंतर है। भाजपा केंद्र में वापस नहीं आएगी। भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी-नाटकबाजी काम में आने वाली नहीं है।
मायावती ने बताया कि बसपा घोषणा पत्र इसीलिए जारी नहीं करती हैं, क्योंकि बसपा करके दिखाने में विश्वास रखती है।
   

Some other news stories

 
   
   
   
   
   
   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
� up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET