U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 

मैनपुरीः डिंपल के लिए बेटी अदिति भी मैदान में

  Tags: Mainnpuri, Dimpal Yadav, Aditi Yadav
Publised on : 29.04. 2024, Time: 20:30
 

मैनपुरी/एलाऊ।  मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव के चुनाव प्रचार में उनकी बेटी अदिति यादव भी उतरी हुई हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी अदिति अपनी मां डिंपल यादव के लिए समर्थन जुटाने को प्रयासरत हैं। वे लोगों से मिलकर सात मई को सपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहीं हैं।

         विकासखंड जागीर क्षेत्र के कुसमरा मैनपुरी मार्ग स्थित गांव जगतपुर में सोमवार को सपा नेता अमित राजपूत के आवास पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद महिलाओं ने माला पहनाकर जोरदार अदिति का स्वागत किया। बुजुर्ग महिलाएं अदिति को आशीर्वाद देती हुई नजर आयी। अदिति यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा मैं यहां आप सभी का आशीर्वाद लेने आई हूं। आप सभी लोगों ने मेरा जिस प्रेम और अपनेपन से स्वागत किया, उसके लिए मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों, महिलाओं और युवाओं के हक की बात की है। समाज में समान अधिकार के लिए आप सभी लोग आने वाली 7 तारीख को समाजवादी पार्टी को वोट दीजिएगा। हम सब लोग मिलकर एक ऐसी सरकार बनाएंगे जों महिलाओं को सशक्त रखे, युवाओं को नौकरी दे और बच्चों की शिक्षा बेहतर करें। इस मौके पर निधि सिंह, अनुपम राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष, अवधेश यादव पूर्व एमएलसी, बिल्लू यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, महेन्द्र यादव, सुरेश डारेक्टर, अजय यादव, सत्यम कठेरिया, महेश चौहान, अमित राजपूत, ज्ञानसिंह शाक्य, राजेंद्र सिंह, सुखेंद्र राजपूत आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

 

   

Some other news stories

 
   
   
   
   
   
   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET