U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  लखनऊ सीट से प्रत्याशी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया नामांकन
  Tags: Rajnath Singh Nomination
Publised on : 29.04. 2024, Time: 17:20
 

लखनऊ, 29 अप्रैल, 2024 ( उप्र समाचार सेवा)। राजधानी लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नामांकन किया। उन्होंने राजधानी की सड़कों पर रोड शो करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किये। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।

इसके पहले श्री सिंह पार्टी कार्यालय पर कार्कतर्ताओं के साथ एकत्रित हुए फिर यहां से विकास रथ पर सवार होकर हजरतगंज, परिर्वर्तन चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने नामांकन किया। उनके साथ रथ पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक , केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। रोड शो के दौरान उनके साथ भारी संख्या में वाहनों का काफिला और कार्यकर्ताओ का हुजूम चल रहा था। रास्ते भर नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिह धामी, भपेन्द्र चौधरी जिंदाबाद के नारे लगते रहे।

ामांकन से पहले श्री सिंह ने मन्दिर में जाकर पूजन अर्चन किया और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। नामांकन के पश्चात वे हलवालिया स्थित सांसद प्रत्याशी कार्यालय पहुंचे। यहां विधिवत हवन पूजन के बाद उन्होंने कार्यालय का शुभारंभ कराया।

 

   

Some other news stories

 
   
   
   
   
   
   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET