U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 

राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों को जबाब दें-अमित शाह

  Tags: Amit Shah BJP Mainpuri
Publised on : 28.04. 2024, Time: 19:20
 

मैनपुरी। जनपद के कस्बा किशनी में देष के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव पार्टियों के बीच का नहीं बल्कि राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों के बीच का चुनाव है। बीते दो चरणों के चुनाव में मोदी जी सेंचुरी मार चुके है, अखिलेश और राहुल का कहीं अता पता नहीं है।

मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याषी जयवीर सिंह पर्यटन मंत्री उप्र के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बना दो भारत के अर्थतंत्र को 5 वें नंबर से तीसरे नंबर तक ले जायेंगे। अमित शाह ने कहा कि सपा सिर्फ परिवारवादी पार्टी है, ये किसी के नहीं है, अब परिवारवादी पार्टी को समाप्त कर नरेंद्र मोदी को जिताने का काम करें। इन लोगों की आदत पड़ी है सपा के गुंडों से बूथ लुटबालने की लेकिन इस बार जनता जयवीर सिंह को जिताने का काम करेंगी। उन्होेंने कहा कि मान लो इंडी अलायंस अगर जीत भी गया तो प्रधानमंत्री कौन बनेगा, देश कौन चलाएगा कोई नहीं। ये देश सिर्फ नरेंद्र मोदी चला सकते है और कोई नहीं। यूपी में 80 की 80 सीटें भाजपा जीतेगी।

 

   

Some other news stories

 
   
   
   
   
   
   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET