U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  पूर्व प्रधानमंत्री के पोते जद प्रत्याशी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, एफआईआर
  Tags: Janata Dal (S) MP, Hasan, Prajjwal Revanna, HD Devegoda, Sex Scandel, Porn Video
Publised on : 28.04. 2024, Time: 2227
 

नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2024 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। कर्नाटक के प्रमुख राजनीतिक परिवार और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगोड़ा के पौते हासन लोकसभा क्षेत्र से सांसद और प्रत्याशी प्रज्जवल रेवन्ना पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। रेवन्ना पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं के साथ लम्बे समय से यौन उत्पीड़न किया है। पीडित महिलाओं की संख्या कई दर्जन में बतायी जा रहा है। उनके खिलाफ घर में काम करने वाली एक महिला ने एफआईआर दर्ज करायी है। इसके बाद राज्य में तूफान खड़ा हो गया है। प्रज्ज्वल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( एडीए) के घटक दल जनता दल सेक्यूलर से हासन लोकसभा सीट से चुनाव लडे हैं। उनकी सीट पर 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है।

प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ कई दिन से सोशल मीडिया में चर्चा चल रही थी कि उनके अनेक पोर्न वीडियो PORN VIDEO यू ट्यूब पर चल रहे हैं। ऐसे वीडियो की संख्या सैकड़ों में बतायी जा रही है। जिनमें वे विभिन्न उम्र और विभिन्न क्षेत्रों के महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते दिखायी दे रहे हैं। महिलाओं में कई प्रमुख पदों पर आसीन बतायी जा रही हैं।

रेवन्ना के खिलाफ चुनाव से पहले ही यह चर्चा आम हो गई थी कि वे सेक्स सेंडल में शामिल हैं। लेकिन फिर पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया। जबकि भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें टिकट देने का विरोध भी किया था लेकिन जनता दल ने उन्हें टिकट दिया। जिस लोकसभा सीट से रेवन्ना सांसद हैं और दूसरी बार चुनाव लडे हैं उसी सीट से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगोड़ा सांसद रह चुके हैं।

सासंद रेवन्ना के खिलाफ जिस महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है वह उनके पिता के घर में काम करती थी और वह उनकी मां की निकट रिश्तेदार भी है। उस महिला ने आरोप लगाया है कि रेवन्ना ने उनके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया। वे उनकी बेटी को अश्लील बाट्सएप काल करते थे। बेटी ने उन्हें ब्लाक कर दिया था। अब उक्त महिला ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

जांच के लिए एसआईटी गठित

कर्नाटक सरकार ने आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। इसमे तीन पुलिस अधिकारी शामिल किये गए हैं जिनमें एक महिला पुलिस अधिकारी भी है। एसआईटी मामले की विस्तार से जांच करेगी और सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। रेवन्ना के चाचा एचडी कुमार स्वामी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं जबकि उनके पिता भी राज्य के मंत्री रहे हैं। घरेलू काम करने वाली महिला ने जो रिपोर्ट दर्ज करायी है उसमें उनके पिता को भी नामजद किया गया है।

विदेश भागा रेवन्ना

थाने में एफआईआर होने और वीडियो प्रसारित होने की जानकारी मिलते ही आरोपी प्रज्ज्वल रेवन्ना विदेश भाग गया है। वह रविवार की सुबह ही फ्लाइट पकड़ कर विदेश भाग गया है। बताया जाता है वह जर्मनी में छिपा है। कर्नाटक सरकार उसके प्रत्यार्पण का प्रयास कर रही है।

महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन फूंक पुतले

सेक्स स्कैंडल में सांसद और एनडीए प्रत्याशी का नाम आ के बाद राज्य में महिलाओं ने प्रदर्शन शुरु कर दिये हैं। राज्य महिला कांग्रेस ने बेंगलूरु में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रज्ज्वल रेवन्ना के फोटों को जलाया और पुतले फूंके। उनके खिलाफ नारेबाजी की।

 

   

Some other news stories

 
   
   
   
   
   
   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET