U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 
  गाजियाबाद  
 
Home>News>Election.14>Ghaziabad

 
Uttar Pradesh - Ghaziabad
Result Declared
Candidate Party Votes
VIJAY KUMAR SINGH Bharatiya Janata Party 758482
RAJ BABBAR Indian National Congress 191222
MUKUL Bahujan Samaj Party 173085
SUDHAN KUMAR Samajwadi Party 106984
SHAZIA ILMI MALIK Aam Aadmi Party 89147
SANJEEV KUMAR Independent 4639
SABIR Independent 3409
SURESH PAL Bharatiya Sarvodaya Kranti Party 1591
NARESH GAUTAM Bahujan Mukti Party 1548
SALEEM MALIK Independent 1486
RINKU KUMAR TYAGI Independent 1185
RAMPHAL SHAKYA Independent 1094
VINOD KUMAR TYAGI Independent 992
KESHAV CHOUDHARY Independent 627
NITIN Independent 624
None of the Above None of the Above 6205
Last Updated at 4:54 PM On 17/5/2014

 

बसपा के लिए आप चुनौती नहीं: मुकुल उपाध्याय
Tags: Lucknow V.K. Singh, Ghaziabad, Mukul Upadhyai, Sazia Ilmi
Publised on : 07 April 2014 Time: 19:00

गाजियाबाद, 7 अप्रैल बसपा उम्मीदवार मुकुल उपाध्याय दस अप्रैल को होने वाले चुनाव में आप को मुकाबले में नहीं मानते और उनका मानना है कि भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व सेना प्रमुख वी. के. सिंह को संसदीय क्षेत्र में उनके बाद सबसे ज्यादा मत मिलेगा।क्षेत्र में 22.64 लाख मतदाता हैं ।
उपाध्याय ने दावा किया कि इस सीट पर उन्हें सभी समुदाय के लोगों का समर्थन हासिल है और बडी संख्या में दलित, ब्राह्मण, मुस्लिम, वैश्य और गुज्जर उन्हें मत देंगे जिसका मुकाबला करने में उनके निकट प्रतिद्वंद्वी सिंह को काफी मुश्किल आएगी । 41 वर्षीय ब्राह्मण उम्मीदवार ने बताया कि आप की उम्मीदवार शाजिया इल्मी की वह परवाह नहीं करते क्योंकि नई पार्टी को कुछ हजार वोट ही मिल पाएंगे ।
उन्होंने कहा, भाजपा को ठाकुरों का वोट ज्यादा मिलेगा जहां मुझे कम वोट मिल सकता है । वैश्य समुदाय के लोग पहले भाजपा के साथ थे लेकिन इस बार वे मेरे साथ हैं । वे गुस्सा में हैं क्योंकि भाजपा ने उनके समुदाय का उम्मीदवार नहीं उतारा है ।’’ उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में साढ़े चार लाख दलित और इतने ही मुस्लिम मतदाता हैं, चार लाख ब्राह्मण मतदाता, डेढ लाख ठाकुर, दो लाख वैश्य और एक...एक लाख पंजाबी और जाट मतदाता हैं ।

विवेक ओबेरॉय ने भाजपा के समर्थन में रोड शो किया
Tags: Lucknow V.K. Singh, Ghaziabad, Vivek Oberai,
Publised on : 07 April 2014 Time: 19:00

गाजियाबाद, 7 अप्रैल  अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने आज यहां भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह के समर्थन में रोड शो किया। विवेक ने शहर के लोगों से जनरल वीके सिंह को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेराय दोपहर करीब दो बजे बजरिया गुरुद्वारे से रोड शो शुरू किया। जैसे ही विवेक ओबेरॉय पहुंचे तो सडक पर सडकों पर युवा मोदी की टोपी पहने और हाथ में भाजपा के झंडे लेकर चल रहे थे।
रोड शो में खुली जीप में सवार जनरल वीके सिंह और विवेक ओबेरॉय ने जनता से वोट की अपील की। इसमें सैकडों बाइक और लगभग दो दर्जन गाडियां शामिल रहीं।
गौरतलब है कि गाजियाबाद से अभिनेता राज बब्बर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

जनरल वीके सिंह गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार
Tags:  Ghaziabad, VK SINGH
Publised on : 18 March 2014 Time: 23:55

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार की शाम गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र से जनरल वीके सिंह को पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिया। श्री सिंह ने होली के दिन गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र का दौरा किया था। उन्हें गाजियाबाद से लड़ने के लिए सीट आफर की गई जिसे वीके सिंह ने स्वीकार कर लिया।

नहीं ढ़ूढ पाये राजनाथ की सीट का उत्तराधिकारी
Tags: Lucknow Rajnath Singh, Ghaziabad
Publised on : 15 March 2014 Time: 23:50

Rajnath Singhगाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने लम्बी बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के 55 लोकसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।इसमे गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र से सांसद राजनाथ सिह की सीट बदलकर उन्हें लखनऊ से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। किन्तु पार्टी उनके स्थान पर नया प्रत्याशी नहीं ढूंढ पायी। अब इस सीट का फैसला 19 मार्च को प्रस्तावित बैठक में होगा।

पहले चरण की सीट है गाजियाबाद

गाजियाबाद संसदीय सीट पर चुनाव पहले चरण में होना है। इस लिहाज से इस सीट पर प्रत्याशी घोषणा में विलम्ब हो रहा है। क्योंकि यहां नामांकन भी शुरु हो गए हैं। इसी तरह दूसरे चरण की अन्य कई सीटों पर पार्टी को प्रत्याशी तलाशनें में खासी मशक्त करनी पड़ रही है। पार्टी ने नगीना (सु), अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, धौरहरा, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, रायबरेली और अमेठी से भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

राजबब्बर को चुनौती देंगीं शाजिया इल्मी
Tags: UP News, Ghaziabad MP Constituency, AAM Admi Party
Publised on : 13 March 2014 Time: 23:28

गाजियाबाद। कांग्रेस उम्मीदवार राजबब्बर को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी ने शाजिया इल्मी को उम्मीदवार बनाया है। शाजिया दिल्ली की नेता हैं। आम आदमी पार्टी के उदय के बाद वह पत्रकार से नेता बनी हैं। दिल्ली विधान सभा चुनाव के दौरान वह चर्चा में आयी थीं। शाजिया को पहले आप सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली से लड़ाना चाहती थी किन्तु वह दिल्ली से लड़ने पर अडी थीं.। बाद में उन्हें राजनाथ सिंह की सीट गाजियाबाद से उत्तराधिकारी बना दिया गया है। हालांकि राजनाथ सिंह के अब इस सीट से लड़ने की संभावना बहुत कम है। वह लखनऊ से चुनाव लड़ना चाहते हैं। भाजपा किसी अन्य को यहां प्रत्याशी बनाएगी।

राजनाथ के क्षेत्र में राजबब्बर करेंगे जोर आजमाइश
कांग्रेस ने गाजियाबाद से राजबब्बर को बनाया उम्मीदवार
Tags: UP News, Ghaziabad MP Constituency, Congress Rajbabbar
Publised on : 13 March 2014 Time: 23:21

गाजियाबाद। कांग्रेस ने गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से फिल्म अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को उम्मीदवार बनाया है। राजबब्बर अभी तक फिरोजाबाद संसदीय सीट से सांसद हैं। उन्होंने वहां 2009 के उप चुनाव में सपा की डिम्पल यादव को हराकर चुनाव जीता था। वह इसके पहले आगरा से दो बार सासद रह चुके हैं। राजबब्बर एक बार राज्य सभा के सदस्य भी रहे।

राज बब्बर 1994 से 1999 तक सपा के राज्य सभा सदस्य रहे। इसके बाद 1999 और 2004 में सपा के टिकट पर ही आगरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने। इसके बाद 2009 का लोकसभा चुनाव फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के टिकट पर लड़े और बसपा की सीमा उपाध्याय से चुनाव हार गए। उन्होंने 2009 में ही हुए फिरोजाबाद सीट के उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विजय हासिल की। यहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु डिम्पल यादव को पराजित किया।

इस सीट पर अभी तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का कब्जा है। एनसीआर की प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर मैदान में उतरकर राजबब्बर ने हिम्मत दिखायी है। इस सीट पर भाजपा किसी दमदार प्रत्याशी को उतारेगी। उधर गाजियाबाद में आम आदमी पार्टी का भी खासा असर है। इस लिहाज से राजबब्बर ने गाजियाबाद से मैदान में आकर जोखिम उठाया है। हालांकि राजबब्बर का अपना ग्लैमर है। वह सफल अभिनेता हैं, इसके साथ ही उन्हें राजनीति का भी अच्छा अनुभव हो गया है। क्योकि वह तीन बार लोक सभा तथा एक बार राज्य सभा के सदस्य रह चुके हैं।

http://www.
Official Website of
Notification: 15.03.2014
Nomination: 15-22 March 14
Withdrawal: 26.03.2014
Polling: 10.04.2014
Counting: 16.05.2014

   Candidate

Rajbabbar: Congress

Former MP Agra, Firozabad

Resident

Agra

Shazia Ilmi AAP CANDIDATEShazia Ilmi:AAP

 Former Journalist

Resident Delhi

 
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET