U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  चुनाव आयोग ने 22 डीएम, तीन डीआईजी और 19 एसपी बदले
Tags:  Uttar Pradesh, UP Election Commission,  44 OFFICERS SIFTED       Publised on : 26 March 2014 Time: 22:29

लखनऊ, 26 मार्च। चुनाव आयोग ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के 22 जिलाधिकारियों, 19 जिला पुलिस प्रमुखों व तीन पुलिस उप महानिरीक्षकों का तवादला कर दिया। पिछले दिनों विभिन्न राजनीतिक दलों ने राजधानी आये मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलकर कई अधिकारियों पर चुनाव के दौरान पक्षपात करने का आरोप लगाया था।
बाद में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने इस बात के संकेत दिये थे कि आयोग निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कृतसंकल्प है। ऐसे में जिस अधिकारी की भी निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगेगा उसे तत्काल हटा दिया जायेगा।
प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी इसी संबंध में अधिकारियों की सूची लेकर दिल्ली गये थे। वहां आयोग से अंतिम आदेश लेने के बाद आज शाम अधिकारियों की तवादला सूची जारी कर दी गई।
आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार बांदा के पुलिस उप महानिरीक्षक अशोक कुमार राघव की जगह अमिताभ यश को वहां का नया डीआईजी बनाया गया है जबकि गोण्डा में जितेन्द्र प्रताप सिंह की जगह विजय प्रकाश तथा झांसी में गुलाब सिंह की जगह दीपक रतन को डीआईजी नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारियों में अभी कुछ दिन पहले हटाये गये मणि प्रसाद मिश्र को चुनाव आयोग ने फिर से देवरिया का जिलाधिकारी बना दिया है। इसी तरह महाराजगंज मंे शरद कुमार सिंह की जगह सौम्या अग्रवाल, महोबा में मुरली मनोहर लाल की जगह अंजू कुमार झा, मऊ में चन्द्र कुमार पाण्डेय की जगह कुमुद लता श्रीवास्तव और मेरठ में पंकज यादव की जगह नवदीप रीनवा को जिलाधिकारी बनाया गया है।
सम्भल में शिव श्याम मिश्रा को हटाकर करण सिंह चैहान को नया जिलाधिकारी, सन्तरविदास नगर में वेद प्रकाश की जगह चन्द्र कान्त पाण्डेय, सोनभद्र में नरेन्द्र एस0 पटेल की जगह चन्द्रकान्त, अमरोहा में भवनाथ की जगह कंचन कुमारी, बहराइच में राकेश कुमार की जगह सेल्वाकुमारी, बांदा में सत्येन्द्र कुमार सिंह की जगह शितल वर्मा, चित्रकुट में सुरेन्द्र विक्रम की जगह मूथूकुमारस्वामी बी0, एटा में जय प्रकाश त्रिवेदी की जगह मयूर महेश्वरी, फिरोजाबाद में विमल कुमार शर्मा की जगह रितू महेश्वरी, गोण्डा में अजय कुमार उपाध्याय की जगह विकास गोथालवाल, झांसी में लाल बिहारी की जगह समीर वर्मा, कौशाम्बी में नीलम अहलावत, की जगह जी0एस0 नवीन कुमार, ललीतपुर में ओमप्रकाश वर्मा की जगह चैत्र वी, मैनपुरी में वी0के0 पवार की जगह गोविन्दराजू एनएस, प्रतापगढ़ में महेन्द्र कुमार की जगह सुरेन्द्र सिंह, रामपुर में एनकेएस चैहान की जगह गौरी शंकर परिवारदर्शी और शाहजांहपुर में राजमणी यादव की जगह विजय वी पंत को नया जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है।
एसएसपीध्एसपीरू- बहराइच में राजेन्द्र पी0 सिंह यादव को हटाकर माेिहत गुप्ता, जौनपुर में भरत सिंह यादव की जगह हैप्पी गौतम, झांसी में राम किशोर की जगह श्रीपारना गांगुली, मऊ में कृपा शंकर सिह की जगह दिनेश चन्द्र दूबे, सिद्धार्थ नगर में राजेश कृष्णा की जगह जीतेन्द्र कुमार शुक्ल, अलीगढ़ में धर्मवीर की जगह नितीन तिवारी, इलाहाबाद में उमेश कुमार श्रीवास्तव की जगह श्रीमती मंजिल सैनी, बलरामपुर में विशम्भर डी शुक्ल की जगह सोनिया सिंह, बांदा में अरविन्द सेन की जगह अमित वर्मा, चित्रकुट में जवाहर की जगह किरण एस0, एटा में अजय मोहन शर्मा की जगह अमित पाठक, फरुर्खाबाद में राजेन्द्र पीडी पाण्डेय की जगह अलंकरिता सिंह, फतेहपुर में शिव सागर सिंह की जगह विनोद कुमार सिंह द्वितीय, गाजियाबाद में धर्मेन्द्र सिंह की जगह शचि घिल्डयाल, गोण्डा में उदय शंकर जयसवाल की जगह चन्द्र प्रकाश द्वितीय, रामपुर में साधना गोस्वामी की जगह राम कृष्ण भारद्वाज, सन्त रविदासनगर में विजय कुमार दीक्षित की जगह सुबास चन्द्र दूबे, सुलतानपुर में प्रदीप कुमार यादव को हटाकर प्रतिभा अम्बेडकर को नियुक्त किया गया है।

   

News source: Agency

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET