U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मोदी और राजनाथ के खिलाफ शिवसेना नहीं उतारेगी प्रत्याशी
Tags:  Uttar Pradesh, Shiv Sena Candidate
Publised on : 21 March 2014 Time: 21:14

लखनऊ, 21 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी शिवसेना उत्तर प्रदेष में 20 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि वह वाराणसी और लखनऊ में भाजपा के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
यह जानकारी षिव सेना के प्रदेष प्रमुख उदय पाण्डेय ने देते हुए आज राजधानी में बताया कि पार्टी नेतृत्व ने पहले अजय चैबे को वाराणसी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ और उन्हें लखनऊ में राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में उतारने का मन बनाया था, लेकिन बाद में राश्ट्रीय अध्यक्ष से मिले निर्देष के कारण हमें अपना निर्णय बदलना पड़ा। प्रदेष प्रभारी ने आज पार्टी के 13 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की।
पाण्डेय ने बताया कि उप्र में भाजपा से हमारा किसी प्रकार का तालमेल नहीं रहा है,चाहे विधानसभा हो या नगर निकाय हर जगह हमने अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारे थे और अपने दम पर चुनाव भी लड़ा था। उन्होनें बताया कि भाजपा के साथ महाराष्ट्र से बाहर उसका समझौता नहीं हुआ है। इसीलिए षिव सेना प्रदेष में 20 सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है। गौरतलब है कि षिवसेना की युवा इकाई के राश्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने सोषल मीडिया के माध्यम से यह अवगत कराया कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और लखनऊ से भाजपा के राश्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह चुनाव लड रहे हैं। अतः इन दोनों सीटों पर शिवसेना अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। पहले यह जानकारी थी कि इन सीटों पर शिवसेना अपने उम्मीदवार खडे कर सकती है।
शिवसेना ने घोषित किये यूपी के 13 उम्मीदवार
1-मुजफ्फरनगर- मनोज सैनी
2-बरेली- कृश्ण पाल गंगवार
3-बराबंकी-किसन लाल रावत
4-बिजनौर - अंष चैतन्य
5-अलीगढ़ -कुवंर नरपत सिंह
6-मुरादाबाद-मेजर जगतपाल सिंह
7-सम्भल- षिवेन्द्र प्रताप
8-मेरठ- हेमन्त कुमार रावल
9-राबर्ट्सगंज- विनोद राय
10-गोंडा- सत्यप्रकाष
11-झांसी-सुनील कुमार
12-देवरिया- दिग्विजय
13-नगीना- ओमप्रकाष

   

News source: Agency

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET