U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  जयप्रदा, मेनका, हुकुम सिंह ने किये नामांकन
  प्रथम चरण में 58 व दूसरे चरण के लिए आठ  नामांकन
Tags:  Uttar Pradesh, NOMINATION
Publised on : 21 March 2014 Time: 21:19

लखनऊ, 21 मार्च।  उत्तर प्रदेष में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज 58 एवं द्वितीय चरण हेतु आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। इस प्रकार प्रथम चरण में अब तक कुल 96 एवं द्वितीय चरण हेतु कुल 14 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
यह जानकारी आज यहॉ मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने देते हुए बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-1 सहारनपुर से आज 3 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये जिसमें भाजपा के उम्मीदवार राघव लाखन पाल, दो निर्दलीय प्रत्याशीे शेषराज और डी.पी.वर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कैराना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-2 से भाजपा के हुकुम सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी किशन पाल तथा आम आदमी पार्टी से सुनील कुमार कसाना, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-3 मुजफ्फरनगर से कांग्रेस से पंकज अग्रवाल, मजदूर किसान यूनियन पार्टी से मनगे राम, आम आदमी पार्टी से मुहम्मद यमीन तथा भाजपा से डा0 संजीव कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-4 बिजनौर से चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
श्री सिन्हा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-10 मेरठ से बहुजन मुक्ती पार्टी से साजिद साहसी, भाजपा से राजेन्द्र अग्रवाल, राष्ट्रीय अपना दल से उस्मान, आम आदमी पार्टी से डा0 हिमॉशु, निर्दलीय प्रत्याशी अभिजल, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-11 बागपत से 7 प्रत्याशी, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-12 गाजियाबाद से 09 प्रत्याशी, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-13 गौतमबुद्ध नगर से 09 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र-14 बुलन्दशहर से भाजपा से भोला सिंह, अम्बेडकर समाज पार्टी से हरवीर, बसपा से प्रदीप जाटव, आम आदमी पार्टी से राहुल दिवाकर, राष्ट्रीय लोक दल से सुश्री अंजू(मुस्कान), लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-15 अलीगढ़ से 09 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए आज 8 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया जिसमें लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-6 मुरादाबाद से भाजपा के कॅुवर सर्वेश, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-09 अमरोहा से सपा के प्रत्यासी सुश्री उमेरा अख्तर, नयी अखिल भारतीय कांग्रेस से हसनैन रजा, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-25 बरेली से नैतिक पार्टी के लईक अहमद, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-26 पीलीभीत से भाजपा की श्रीमती मेनका संजय गांधी, निर्दलीय प्रत्याशी अतीक खान, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-27 शॉहजहाँपुर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चेत राम तथा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-28 खीरी से भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के विप्नेश ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए अब तक कुल 96 एवं द्वितीय चरण के लिए कुल 14 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

   

News source: Agency

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET