|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
Photo feature
 
Entertainment
 
Kaitrina Kaif
 
Aisvarya Rai
 
Anuska Sarma
 
Namitha
 
Special
 
Photo News
 
Health
 
History
 
Assambly
 
Education
 
Gov. Data

 

गरीब कल्याण रोजगार अभियान में यूपी के 31 जिले चयनित, देश के 116 जनपद
प्रधानमंत्री कल 20 जून, 2020 को पूर्वाह्न 11 बजे करेंगे शुभारंभ

अभियान में 25 कार्यों पर ध्यान  केन्द्रित कर रोजगार सृजन के कार्य कराए जाएंगे

125 दिनों का है ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’

25 हजार से अधिक प्रवासी कामगारों की संख्या वाले 116 जनपद

Tags: Garib Kalyan Rojgar Abhiyan, Launching on 20th June 20 by PM Narendra Modi

गरीब कल्याण रोजगार अभियान

लखनऊ, 19 जून 2020 ( उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)  > कोरोना संक्रमण के चलते प्रभावित हुए देश के कामगारों और श्रमिकों की बेरोजगारी की समस्या का समाधान करने के लिए भारत सरकार कल से विशेष अभियान शुरु करने जा रही है। इस अभियान का नाम 'गरीब कल्याण रोजगार अभियान' रखा गया  है। इसका शुभारंभ कल प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी करेंगे। अभियान में देश के कुल 116 जिलों को शामिल किया गया  है इसमें उत्तर प्रदेश के 31 जिले शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ 125 दिनों की अवधि का होगा, जिसे देश के 116 उन जनपदों में संचालित किया जाएगा, जिनमें प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की संख्या 25,000 से अधिक है। अभियान में रोजगार एवं अवस्थापना सृजन के तहत 25 प्रकार के कार्य कराए जाएंगे। इस योजना पर 50,000 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी।

‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ के तहत देश के 116 चिन्ह्ति जनपदों में से उत्तर प्रदेश के 31 सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, गोण्डा, महराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, जौनपुर, हरदोई, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर, सुल्तानपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बांदा, अम्बेडकरनगर, सीतापुर, वाराणसी, गाजीपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अयोध्या, देवरिया, अमेठी, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, श्रावस्ती, फतेहपुर, मिर्जापुर, जालौन और कौशाम्बी शामिल किये गए हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी कल 20 जून, 2020 को पूर्वाह्न 11 बजे ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  इस कार्यक्रम में अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग करेंगे।

 

 

 
»
Lord Budha  
»
 About Us  
»
U.P.Police  
»
Tour & Travels  
»
Relationship  
 
»
Rural  
»
 News Inbox  
»
Photo Gallery  
»
Video  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
 Find Job  
»
Our Team  
»
Links  
»
Sitemap  
 
»
Blogs & Blogers  
»
 Press,Media  
»
Facebook Activities  
»
Art & Culture  

»

Sitemap  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET

 

Send mail to upsamacharseva@gmail.com with questions or comments about this web site.
Copyright © 2019 U.P WEB NEWS
Last modified: 06/05/20