|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार

पंजाब के आरएसएस नेता की हत्या के आरोपियों को दिये थे हथियार

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: UP Police, ATS UP, Punjab , Khalistani Terrorist, Brig. (Ret) Jagdish Gagneja
Publised on : 2020:07:09       Time 19:15           Last  Update on  : 2020:07:09      Time 19:15   

लखनऊ ,09 जुलाई 2020 (उप्रससे)। खालिस्तानी आतंकवादियों हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्य को एन्टी टेरेरिस्ट सेल ( एटीएस) ने गिरफ्तार किया है। वह पंजाब में हुई आरएसएस नेता की हत्या मे वाछित अभियुक्तों को हथियार सप्लाई करने का आरोपी है। इसके दो सदस्य पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके है।

एटीएस के अनुसार गिरप्तार अभियुक्त अरशद अली उर्फ मुंशी को मेऱठ से गिरफ्तार किया गया है। वह मूल रूप से मेरठ के लक्खीपुरा का निवासी है। उस पर थाना खुर्जा देहात, थाना छतारी और दादरी के थानों में कई मामले दर्ज हैं। वह अपराधियों को .32 बोर की रिवाल्वर सप्तालई करता था। अशरद उस गिरोह का सदस्य रहा है जोकि खालिस्तानी आतंकवादियों और अन्य अपराधियो को हथियार की सप्लाई करता था। इस गिरोह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंजाब के सह प्रांत संघचालक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश गगनेजा की 2016 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की जांच एनआईए कर रही है।

खालिस्तानी आतंकियों को मेरठ से अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में इसके दो साथियों आशीष कुमार  और जावेद को पहले ही एटीएस गिरफ्तार कर चुकी है। एटीएस ने मुशी को गिरफ्तार करने के बाद उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया है।

News Source: Sarvesh Kumar Singh/UP Samachar Sewa/ UP Web News

Summary: UP Anti-Terrorist Squad ATS on Thursday arrested an alleged arms supplier Arshad from Meerut

विकास पर कसा पुलिस का शिकंजा, एक साथी हमीरपुर में ढेर, तीन को हरियाणा पुलिस ने दबोचा
कानपुर में दूसरी मुठभेड़ में पुलिस ने विकास के मामा समेत दो बदमाशों को मार गिराया, तीन घायल
कानपुर में डीएसपी, एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, 6 घायल, बदमाश को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET