|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

कानपुर में डीएसपी, एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, 7 घायल, बदमाश को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिये सख्त से सख्त कार्रवाई के निदेश

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Kanpur City, Police encounter, DYsp Devendra Kumar Mishra, SHO Mahaesh Yadav
Publised on : 2020:07:03       Time 08:14            Last  Update on  : 2020:07:03       Time 08:14    

कानपुर नगर , 03 जुलाई 2020 (उप्रससे)। कुख्यात बदमाश को पकड़ने गए पुलिस उपाधीश्रक DYsp, थानाध्यक्ष SHO समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। मुभेड़ में 5 पुलिसकर्मी,एक होमगार्ड और नागरिक  गंभीर रुप से घायल हुए हैं। मुठभेड़ बीती रात एक नामी बदमाश विकास दुवे को पकड़ने के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ हुई। डीएसपी समेत आठ पुलिकर्मियों के शहीद होने से पूरे प्रदेश में तहलका मच गया है।

जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र अन्तर्गत विकरु गांव में बीती रात पुलिस टीम अपराधी विकास दुबे को पकड़ने गई थी। इसी दौरान वहां मुठभेड़ हो गई। अपराधी और उसके गैंग के लोगों ने घर की छतों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। छतों से हई फायरिंग के कारण पुलिस टीम अपराधियों का निशाना बन गई। अंधाधुंध हुई फायरिंग में टीम का नेतृत्व कर रहे कानपुर के बिल्हौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष शिवराजपुर महेश यादव, उप निरीक्षक अनूप कुमार, उप निरीक्षक नेबूलाल, सिपाही सुल्तान सिंह, राहुल, जितेन्द्र और बबलू शहीद हो गए।

होमगार्ड समेत छह पुलिसकर्मी और एक नागिरक भी घायल

घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में जहां सीओ, एक एसओ, दो सब इंस्पेक्टर तथा पांच सिपाही शहीद हुए हैं। वहीं एक एसओ समेत पांच पुलिसकर्मी,एक होमगार्ड तथा एक आम नागरिक गोली लगने से घायल हुए हैं। सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एडीजी ने बताया कि बदमाशों ने घात लगाकर पुलिस टीम पर फायरिंग की। मुठभेड़ में बदमाशों ने अत्याधुनिक ङथियारों का इस्तेमाल किया है। मुठभेड़ के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मियों के हथियार गायब हैं। आशंका है कि इनके हथियार फरार बदमाश ले गए हैं।

साठ से अधिक मुकदमें हैं विकास दुवे पर, मंत्री का हत्यारोपी है

पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराधी विकास दुबे अत्यन्त शातिर है। इस पर 60 से अधिक मुकदमे हैं। पूर्व राज्यमंत्री का हत्यारोपी भी है। इसने बीस साल पहले थाने में घुसकर राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या कर दी थी। बीती 2/ 3 जुलाई की रात करीब 3.30 बजे पुलिस टीम ने एक शिकायत पर इसके आवास पर दबिश दी थी। पुलिस  को अपराधी की तैयारी का अंदाजा नहीं था। इसी कारण पुलिस पार्टी सीधे इसके और साथियों के हमले की शिकार हो गई।

आईजी, एसएसपी मौके पर, एसटीएफ लगाई

पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी ने कहा है कानपुर निवासी राहुल तिवारी की 307 शिकायत पर पुलिस टीम विकास दुवे को पकड़ने गई थी। वहां विकरु गांव में पहले से जेसीबी आदि लगाकर रास्ता रोका गया था। इसको हटाकर जब पुलिस पार्टी आगे बढ़ी तो छतों से पुलिस पर हमला कर दिया गया। हमले में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। डीजीपी अवस्थी ने बताया है कि मौके पर आईजी और एसएसपी कानपुर पहुंचे हुए हैं तथा एसटीएफ को तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दिये सख्त कार्रवाई के निदेश, शहीदों को श्रद्दांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्दांजलि दी है। उन्होंने उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। योगी आदित्यनाथ ने शोक संदेश में कहा है कि शहीदो के बलिदान को शत शत नमन। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस महानिदेशक निर्देश दिये हैं कि अभियुक्तों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। 

News Source: Sarvesh Kumar Singh/UP Samachar Sewa/ UP Web News

Summary: Eight Police personnel including DySP, SHO, Sub-Inspector killed in encounter  with criminal

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET