|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

कानपुर में दूसरी मुठभेड़ में पुलिस ने विकास के मामा समेत दो बदमाशों को मार गिराया, तीन घायल

विकरू से चार किमी दूर जंगल में दूसरी मुठभेड़, दो बदमाश मारे गए

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Kanpur City, Police encounter, DYsp Devendra Kumar Mishra, SHO Mahaesh Yadav
Publised on : 2020:07:03       Time 11:21           Last  Update on  : 2020:07:03       Time 11:21 

कानपुर , 03 जुलाई 2020 (उप्रससे)। देहात क्षेत्र में तड़के हुई मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद यूपी पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरु कर दिया है। बदमाशों की तलाश के लिए की जा रही काम्बिगं के दौरान विकास दुबे के गांव से चार किमी दूर पुलिस ने दूसरी मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया है। इनमें विकास का मामा तथा एक अन्य संबंधी बताये जा रहे हैं।

कुख्यात विकास दुवे के साथ मुठभेड़ में भारी क्षति उठाने के बाद पुलिस आक्रामक हो गई है। यूपी पुलिस के तेज तर्रार एडीजी ( ला एण्ड आर्डर) प्रशांत कुमार को मौके पर भेजा गया है। वह पूरे अभियान का संचालन कर रहे हैं। बदमाशों की तलाश तथा गिरफ्तारी के लिए आरएएफ तथा एसटीएफ को भी लगाया गया है। सूचना मिली है कि घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस और आरएएफ ने एक गांव के जंगल में विकास के गैग के अन्य साथियों को घेर लिया। यहां हुई मुठभेड़ में विकास दुबे का मामा प्रेम प्रकाश तथा अन्य संबंधी अतुल दुबे मारा गया है। मुठभेड़ में तीन लोग घायल भी हुए हैं। दो लोगो के मारे जाने की पुष्टि आईजी कानपुर जोन ने की है। इन लोगों से पुलिस से लटी गई रायफल और एक रिवाल्वर भी बरामद की गई है।

News Source: Sarvesh Kumar Singh/UP Samachar Sewa/ UP Web News

Summary: UP Police shotdead two criminals in 2nd encountor

कानपुर में डीएसपी, एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, 6 घायल, बदमाश को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET