|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

विकास पर कसा पुलिस का शिकंजा, एक साथी हमीरपुर में ढेर, तीन को हरियाणा पुलिस ने दबोचा

चारों तरफ से घिरा विकास दुबे जान बचाने के लिए भटक रहा

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: UP Police, Hariyana Police, Faridabad, Hamirpur encounter, Vikas Dube
Publised on : 2020:07:08       Time 20:19           Last  Update on  : 22020:07:08       Time 20:19

Bikru kand kanpurलखनऊ ,08 जुलाई 2020 (उप्रससे)। दुर्दांत विकास दुबे पर पुलिस का शिंकजा कस गया है। अब  वह जान बचाने के लिए इधर उधर भटक रहा है। चारों ओर से यूपी पुलिस और एसटीएफ ने उसपर शिकंजा कस लिया है। उसके छिपने के सभी संभावित ठिकानों तक पुलिस पहुंच रही है। हरियाणा के फरीदाबाद में एक घर में शरण लेने की सूचना पर बीती रात हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अभियान चलाकर उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बिकरु काण्ड में लूटी गईं पुलिस की तीन पिस्टल भी बरामद की गई हैं। वहीं दूसरी ओर हमीरपुर जिले के मोदहा में एक मुठभेड़ में विकास दुबे के साथी अमर दुबे को पुलिस ने मार गिराया। अमर के साथ मुठभेड़ की जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दी।

फरीदाबाद पुलिस ने तीन को दबोचा
कानपुर के कुख्यात बदमाश विकास दुबे के मुख्य साथी सहित दो अन्य आरोपियों को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने दबोचा है। दुबे के साथी कार्तिकेय ने पुलिस से घिरा देखकर फायरिंग की थी। लेकिन क्राइम ब्रांच ने चारों ओरे से घेर तीन  लोगों को गिरप्तार कर लिया। मुख्य आरोपी कार्तिकेय उर्फ प्रभात से 4 पिस्टल और 44 जिंदा राउंड बरामद किए
हरियाणा पुलिस के अनुसार 7 जुलाई को क्राइम ब्रांच फरीदाबाद को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश विकास दुबे के कुछ सहयोगी आरोपी हथियार सहित न्यू इंदिरा नगर कंपलेक्स हरि नगर नहर पार एरिया में छुपे हुए है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई। ओपी सिंह पुलिस आयुक्त  ने डीसीपी क्राइम मकसूद अहमद को आरोपियों की धरपकड़ के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसीपी क्राइम मकसूद अहमद की देखरेख में एसीपी क्राइम अनिल यादव ने क्राइम ब्रांच 48, क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव और क्राइम ब्रांच बीपीटीपी की तीन टीमों के साथ सूचना के आधार पर नहर पार एरिया में दबिश दी। दबिश के दौरान एक घर मे छुपे हुए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम की घेराबंदी और सतर्कता के चलते आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कार्तिकेय @प्रभात पुत्र राजेन्द्र निवासी गाँव बिखरू थाना चौवेपुर जिला कानपुर , अंकुर पुत्र श्रवण निवासी गाँव काकुपुर थाना शिवपुर पुर जिला कानपुर हाल न्यू इंदिरा कम्पलैक्श हरीनगर सै 87 नहर पार फरीदाबाद , श्रवण पुत्र खेरेशवर निवासी गाँव काकुपुर थाना शिवराजपुर जिला कानपुर हाल न्यू इंदिरा कम्पलैक्श सै 87 नहर पार फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी क्राइम मकसूद अहमद ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर फायरिंग करने व अवैध हथियार रखने सहित आईपीसी की संबंधित धाराओं के अंतर्गत थाना खेड़ी पुल में मुकदमा दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के  प्रभात को आरोपी अंकुर और उसके पिता श्रवण ने अपने घर में पनाह दी थी। पूछताछ पर  प्रभात ने बताया कि उसने और कुख्यात बदमाश विकास दुबे ने, विकास की भाभी की मौसी शांति मिश्रा के घर नहरपार, हरी नगर इंदिरा कंपलेक्स मे पनाह ली थी। विकास दुबे पुलिस पार्टी के आने से कुछ घंटे पहले फरार हो गया था। बदमाश प्रभात ने पूछताछ पर बताया कि वह , विकास दुबे के साथ बिखरू गांव में हुए हत्याकांड में पुलिस पार्टी पर फायर करने में शामिल था।

विकास के साथ बिकरु मुठभेड़ में शामिल था प्रभात
आरोपी प्रभात उर्फ कार्तिकेय ने बताया कि विकास दुबे और उसने पुलिस पार्टी पर हमला करके घायल पुलिस वालों की दो पिस्टल और जिंदा राउंड छीनकर मौके से फरार हो गए थे। फरार होने के बाद 2 दिन  तक दोस्त के घर शिवली यूपी में रहे थे। प्रभात ने पूछताछ में बताया कि पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले अन्य मुख्य आरोपी अमर दुबे जो अभी हमीरपुर यूपी में मौजूदगी बारे बताया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर आरोपी अंकुर अन्य आरोपी श्रवण, जो कि दोनों पिता-पुत्र हैं को बदमाशों को आश्रय देने के आरोप में जेल भेज दिया है।
विकास दुबे के मुख्य सहयोगी आरोपी कार्तिकेय को अदालत द्वारा यूपी पुलिस की मांग पर ट्रांजिट रिमांड पर यूपी एसटीएफ के हवाले किया गया है। डीसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी के कब्जे से यूपी पुलिसकर्मियों से छिनी हुई 2 पिस्टल 9mm और 2 देसी पिस्टल 9mm सहित 44 जिन्दा रोंद व एक खाली खोल, एक पिठू बैग व 3000/- रुपये बरामद हुए हैं।

हमीरपुर में अमर दुबे को मार गिराया

उधर बुधवार की सुबह हमरीपुर पुलिस ने विकास दुबे के खास गुर्गे अमर दुबे को एक मुठबेड़ में मार गिराया। अमर तीन जुलाई को बिकरु में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में विकास दुबे के साथ था। उसने भी पुलिस पर हमला किया था। घटना के बाद से वह फरार था। पुलिस को सूचना मिली कि अमर दुबे हहहमीरपुर में छिपा है। पुलिस ने जिले के मौदहा में एक जगह उसे घेर लिया और मुठभेड़  में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में एक दरोगा और सिपाही भी घायल हुआ है।

हमीरपुर मुठभेड़ की जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित करके दी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। विकास दुबे को कानून के अनुसार सजा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आज हमीरपुर में मुठभेड़ में अमर दुबे मारा गया है यह भी शातिर अपराधी था तथा विकास दुबे के साथ घटना में शामिल था।

दस दिन पहले हुई थी अमर की शादी

पुलिस मुठभेड़ में मारे गये अमर दुबे की दस दिन पहले ही शादी हुई थी। वह विकास दुबे के साले सजीब दुबे का लड़का था। शिवली निवासी अमर दुबे तीन जुलाई को बिकरू में हुई मुठभेड़ में विकास के साथ था। उसकी गत 29 जून को ही शादी हुई थी। शादी भी विकास ने ही करायी थी। कल्याणपुर निवासी लड़की के साथ शादी शिबली स्थित विकास के आवास पर ही हुई थी। बताया जाता है कि शादी में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हुए थे।

News Source: Sarvesh Kumar Singh/UP Samachar Sewa/ UP Web News

Summary: घटना के बाद फरीदाबाद में छिपा था विकास, दबिश से पहले ही भाग निकला, पुलिस ने कर ली थी घेराबंदी

कानपुर में दूसरी मुठभेड़ में पुलिस ने विकास के मामा समेत दो बदमाशों को मार गिराया, तीन घायल
कानपुर में डीएसपी, एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, 6 घायल, बदमाश को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET