U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

सादगी से जन्मदिन मनाने के पीछे नोटबंदी का प्रभावः मायावती
Tags: Mayawati, Not bandi, Mulayam Singh Yadav
Publised on : 23 November 2016,  Last updated Time 20:35

लखनऊ, 23 नवम्बर 2016। (उ.प्र.समाचार सेवा)। बसपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के सादगी से जन्मदिन मनाने के फैसले को नोटबंदी से प्रभावित बताया है। उन्होंने कहा कि श्री यादव का 78वं जन्मदिन को सादगी से मनाने के फैसले के पीछे कानपुर ट्रेन हादसे की पीड़ा कम नोटबंदी का प्रभाव अधिक नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि सपा की अन्तर्कलह मात्र दिखावा है। उन्होंने कहा कि यदि सपा प्रमुख इतने ही संवेदनशील हैं तो उन्हें मुजफ्फरनगर दंगे के बाद अपना जन्मदिन सादगी से मनाना चाहिए था। जबकि उन्हें पूरी शान और शौकत के साथ सैफई में महोत्सव आयोजित करके जन्मदिन मनाया है।

नई दिल्ली से जारी प्रेस वक्तव्य में सुश्री मायावती ने कहा है कि सपा की गाजीपुर रैली पूरी तरह से फ्लाप साबित हुई है। वहां टिकटार्थियों द्वारा भीड़ जुटाने की भरसक कोशिश की गई किन्तु पार्टी को फिर भी सफलता नहीं मिली। रैली में आपस में कुर्सियां चलना भी यह दर्शाता है कि वहां सबकुछ ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि नोटबदी के बाद बैंकों के बाहर लाइल लगाए खड़े लोगों पर पुलिस का लाठियां भाजना यह दर्शाता है कि सबकुछ ठीक नहीं है। सपा और भाजपा की आपस में मिलीभगत का ही यह परिणाम है।

नवनीत सहगल सड़क हादसे में घायल Mayawati: पिछड़ापन दूर करने के लिए पूर्वांचल राज्य बनाए भाजप
विकास का पैसा सपा नेताओं के घर में पहुंचाः अमित शाह अतिपिछड़ों का सर्वाधिक नुकसान मुलायम सिंह यादव ने किया
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET