U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

भाजपा की सरकार में नौजवानों को मिलेगा रोजगार - केशव प्रसाद मौर्य
Tags: BJP Chief spoksperson H.N.Dixit
Publised on : 23 November 2016,  Last updated Time 21:24

लखनऊ, 23 नवम्बर 2016। (उ.प्र.समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा अपार जनसमर्थन के साथ जनसंवाद करते हुए आगे बढ़ रही है। राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दे पर जनता के दरबार में पहुंची परिवर्तन यात्राओं पर जनता पुष्प वर्षा कर विजय लक्ष्य की ओर अग्रसर की रही है।
पूर्वी उ0प्र0 में अपराध, गुण्डागर्दी, माफिया राज, महिला अपराध, शोषण, दमन की सपा-बसपाई व्यवस्था के विरूद्ध परिवर्तन का शंखनाद करती परिवर्तन यात्रा सोनभद्र से देवरिया पहुची जहां हुई परिवर्तन जनसभा हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े और भाजपा की सरकार बनाने के लिए हंुकार भरी।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो लोग कालेधन पर कार्यवाही के लिए पहले संसद नहीं चलने देते थे वहीं लोग आज कालेधन पर मोदी जी की कार्यवाही से घबराहट में सदन नहीं चलने दे रहे थे। आर्थिक सुधार की तरफ प्रधानमंत्री के एक निर्णय से कालाधन रखने वाले भ्रष्टाचारियों में भूचाल है। ऐसे भ्रष्टारियों का समर्थन सपा-बसपा-कांग्रेस कर रही है। उ0प्र0 का नौजवान दूसरे प्रांतो मंे रोजगार के लिए भटक रहा है। भाजपा की सरकार आते ही उ0प्र0 में रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में युवा आएंगे।
केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बहुत जोश है और इस जोश को वोट में परिवर्तित कराने आई हॅू। परिवर्तन कराने आई हूॅ, लोहिया जी के नाम पर बनी पार्टीयां आज परिवारवाद, भ्रष्टाचार, अपराध परस्त दल बन चुके है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने जनसंवाद करते हुए कहा कि उ0प्र0 में परिवर्तन का समय है। उ0प्र0 को अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए भाजपा की सरकार बनाएं। परिवर्तन यात्रा को प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने भी संबोधित किया।
 

नवनीत सहगल सड़क हादसे में घायल Mayawati: पिछड़ापन दूर करने के लिए पूर्वांचल राज्य बनाए भाजप
विकास का पैसा सपा नेताओं के घर में पहुंचाः अमित शाह अतिपिछड़ों का सर्वाधिक नुकसान मुलायम सिंह यादव ने किया
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET