U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का निधन
Tags: Ramnaresh Yadav, Ex Chief Minister, Ex Governor
Publised on : 22 November 2016,  Last updated Time 16:31

लखनऊ, 22 नवम्बर 2016। (उ.प्र.समाचार सेवा)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव का मंगलवार को सुबह निधन हो गया। श्री यादव 89 वर्ष के थे, तथा कई माह से बीमार थे। उन्हें गंभीर स्थिति में गत अक्टूबर माह में यहां संजय गांधी चिकित्सा एवं आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया था।

श्री यादव गत सितम्बर माह तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल थे। वह 1977 में बनी जनता पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। कांग्रेस सरकार ने ही उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया था। गत 2014 में केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व में राजग की सरकार बनने के बाद जब सभी राज्यों से कांग्रेस द्वारा नियुक्त राज्यपाल हटा दिये गए थे। तब रामनरेश यादव अकेले ऐसे राज्यपाल थे जिन्हें राजग सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा करने का अवसर दिया था। उनका स्वास्थ्य गत सितम्बर माह में खराब हो गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। उनका जन्म एक जुलाई 1927 को आजमगढ़ में हुआ था। वह शुरुआत में समाजवादी विचारधारा से प्रभावित थे। उनका पार्थिव शरीर यहां माल एवेन्यू स्थित आवास पर दर्शनार्थ रखा गया है। अन्त्येस्टि कल आजमगढ़ में होगी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने दुख व्यक्त किया है।

नवनीत सहगल सड़क हादसे में घायल Mayawati: पिछड़ापन दूर करने के लिए पूर्वांचल राज्य बनाए भाजप
विकास का पैसा सपा नेताओं के घर में पहुंचाः अमित शाह अतिपिछड़ों का सर्वाधिक नुकसान मुलायम सिंह यादव ने किया
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET