फतेहपुर।
जिले के थाना असोथर अन्तर्गत नई बस्ती
खवाई सरकण्डी में एक मानसिक विक्षिप्त
महिला को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीट पीट
कर मार डाला। मामले में पुलिस ने पांच लोगों
को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार
असोथर क्षेत्र के सरकण्डी निवासी शमशेर
केवट के घर में 35 वर्षीय विक्षिप्त महिला
घुस गई। घऱ के लोगों ने उसे चोर समझ लिया
और शोर मचा दिया। इस पर आस पास के लोग
एकत्रित हो गए और उसे पीटने लगे। ग्रामीणों
की पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल हो
गई। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर
अस्पताल जाने लगी तो रास्ते में ही उसकी
मौत हो गई। महिला की हत्या के मामले में
पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया
है। |