U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  कुर्मी समाज भाजपा के राजधानी उम्मीदवार को हराने का काम करेगा
Tags:
Publised on : 30 March 2014 Time: 17:09

लखनऊ 30 मार्च। राजनैतिक दलों द्वारा कुर्मी समाज को टिकट देने पर संगठन के संरक्षक ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अपनी नराजगी जताते हुए राजधानी में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार को हराने का एलान किया है।

वह रविवार को राजधानी में प्रेस क्लब में संवाददताओं को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश में सपा ने 07 भाजपा 04 बसपा 04 काग्रेंस 03 टिकट दिए गये जबकि ब्राम्हणों ठाकुरों को ज्यादा उम्मींदवार बनाए गये हैं। लौहदान में सबसे ज्यादा अग्रणी भूमिका निभाई और उनके पटेल प्रतिमा पर खुलकर सहयोग किया है। उन्होने कहा कि भाजपा ने ओम प्रकाश सिंह प्रेमलता कटियार राजलक्ष्मी वर्मा आरके वर्मा जैसे लोगों को उपेक्षित कर हमारे समाज को ठेस पहुंचाने का काम किया है। इसलिए समाज के लगभग दो लाख मतदाता राजधानी में भाजपा के उम्मीदवार को संसद भवन नहीं पहुंचने का मन बनाया है।उत्तर प्रदेश में कुर्मी समाज लगभग 13 प्रतिशत हैै। फिर हमारे समाज की उपेक्षा क्यों की गई है। अभी हम लोग अपनी रणनीति बनाकर आगे बताएगें।

मोदी भक्ति में अपनी भाषा पर संयम बरतें बाबा रामदेव- सत्यदेव त्रिपाठी

लखनऊ 30 मार्च उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने रविवार को कहा कि बाबा रामदेव मोदी भक्ति में अपनी भाषा पर संयम बरतें। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन अपनी संस्कृति और मर्यादा  को  कायम रखते हुए उनकी जैसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, क्योंकि रामदेव लोकतंत्र में विचार स्वतंत्रता का दुरूपयोग कर रहे हैं।कंाग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ राम देव द्वारा दिये गये वक्तव्य पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि बाबा रामदेव का पतंजलि योग और दवाओं का व्यापार किसी भी बड़े कार्पोरेट से कम नहीं है। योग के साथ दवाओं का व्यापार करने वाले रामदेव भारतीय संस्कृति और शालीनता के नाम पर कलंक हैं। जो व्यक्ति भाषा में सामान्य मर्यादा नहीं रख सकता, वह केवल कपड़ा रंगने से योग गुरू नहीं बन जाता। कांग्रेस नेता ने कहा कि कार्पोरेट बाबा राम देव को इतना भी ज्ञान नहीं है कि जगत जननी माता सीता जनकपुर से आयी थीं जो कि विदेश (नेपाल में है।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET