U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  दिनदहाड़े एचएएल कर्मी से दो लाख लूटे
Tags: Lucknow News
Publised on : 28 March 2014 Time: 20:18

लखनऊ, 28मार्च। राजधानी के गाजीपुर इलाके में “ानिवार को दिनदहाड़े एचएल के टैक्निषियन से बदमाषों ने तमंचे के बल पर दो लाख रूपए लूट लिए। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीजीआई के रहने वाले जगदीष प्रसाद एचएएल में टैक्नीषियन हैं। “ानिवार दोपहर पंजाब नेषनल बैंक से वह दो लाख रूपए निकाल कर लौट रहे थे। इस दौरान एचएएल के सामने मोटरसाइकिल सवार बदमाषों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर दो लाख रूपयों से भरा बैग लूट लिया। बदमाष तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जगदीष से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पिकप ने तीन साल की बच्ची को रौंदा, मौत

लखनऊ, 28 मार्च। राजधानी लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र में “ाुक्रवार को अनियंत्रित डाले ने तीन साल की बच्ची को रौंद दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने डाले को चपेट को कब्जे में ले लिया है, जबकि फरार हुए चालक की पुलिस तलाष कर रही है।
हसनगंज कोतवाली के प्रभारी दिनेष सिंह ने इस मामले में बताया कि षिया पीजी कॉलेज के पास में रहने वाले अब्दुर रब “ाुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे क्षेत्र में स्थित टॉय इन जॉय स्कूल में पढ़ने वाली अपनी तीन साल की लड़की अयाना को लाने के लिए अपनी स्कूटी से गए थे। छुट्टी होने के बाद वह अयाना को लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान घर के पास ही सेवा चिकन के पत्थर नीचे आ जाने के कारण उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह और अयाना सड़क पर गिर पड़े। अयाना और स्कूटी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डाले की चपेट में आ गए। इससे गंभीर रूप से घायल इुई अयाना की वहीं पर मौत हो गई, जबकि घटना के दौरान अब्दुर रब बेहोष हो गए। राहगीरों ने डाले के चालक को पकड़ने का प्रयास किया पर वह डाला छोड़कर फरार हो गया। क्षेत्र के लोगों ने घर पर जाकर घटना की जानकारी दी तो घर में कोहराम मच गया। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर वहां पहुंची पुलिस ने डाले को कब्जे में ले लिया, जबकि “ाव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब्दुर रब गोरखपुर में वोडाफोन में डिविज़न मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। घर के मरम्मत कार्य के लिए वह इन दिनों घर आए हुए थे। हिन्दुस्थान समाचार@सुरिन्दर पाल सिंह@पीएन द्विवेदी मकान हथियाने को लेकर हुई थी रूपरानी की हत्यालखनऊ, 28मार्च (हि.स.)। राजधानी के बाजारखाला इलाके में कुछ दिनों पहले हुई रूपरानी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उनके मकान में रहने वाले किरायेदार और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।
सीओ बाजारखाला राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बीते 24 मार्च को संजयनगर निवासी 65 वर्षीय रूपरानी का शव घर में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में इस बात की पुष्टि हुई थी कि रूपरानी की मौत दम घोटने से हुई है। इस आधार पर पुलिस ने मृतक के भतीजे की रिपोर्ट पर मकान में रहने वाले श्यामलाल और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बाजारखाला पुलिस ने जब श्यामलाल और उसके बेटे दीपक को हिरासत में लिया तो पहले उन लोगों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में वह पुलिस के सवालों के आगे टूट गये। आरोपी दीपक ने बताया कि मकान पर कब्जा करने की नियत से बीते 23 मार्च को उसने बुजुर्ग रूपरानी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। रूपरानी की हत्या के बाद उसने इस बात की जानकारी अपने पिता श्यामलाल को भी दी थी। श्यामलाल ने उसको खामोश रहने के लिए कहा था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तकिया बरामद कर लिया है।

एमवी त्रिवेदी हत्याकांड में राजधानी पुलिस के हाथ खाली
लखनऊ, 28 मार्च । राजधानी के वजीरगंज इलाके के एमवी त्रिवेदी हत्याकांड में पुलिस के हाथ कई दिन बाद भी खाली ही हैं। पुलिस मानो अंधेरे में ही तीर चला रही है। पुलिस के हाथ अब तक इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में जांच पड़ताल जारी है। कई लोगों से अब तक पूछताछ की गई है। पुलिस की कुछ टीमें भी बाहर गई हैं। इसके अलावा सर्विलांस सेल से भी इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि दस मार्च को वजीरगंज की रिवर बैंक कॉलानी में रहने वाले एमवी त्रिवेदी की उनके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसएसपी ने घटना के बाद कुछ अहम सुराग हाथ लगने दावा करते हुए जल्द ही इस घटना का खुलासा करने की बात कही थी। बावजूद इसके आज भी घटना का खुलासा नहीं हुआ।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET