U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  सपा नेता का राजधानी में हंगामा, दरोगा को दी वर्दी उतरवाने की धमकी
Tags: Uttar Pradesh, Samajvadi Party                  Publised on : 26 March 2014 Time: 23:23

लखनऊ, 26मार्च। सपा के मुखिया एक तरफ जहां आए दिन अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की नसीहत देते हैं वहीं कार्यकर्ता हैं कि मानो अपने मुखिया की इस नसीहत पर अमल ही नहीं करना चाहते। बुधवार को भी सपा के एक नेता द्वारा सूबे की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस के साथ अनुषासनहीनता का मामला सामने आया, जहां एटा के जिलाध्यक्ष ने गाड़ी का चालान किए जाने पर यातायात पुलिस के दरोगा से सरेराह बदतमीजी की और वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए अपने सुरक्षाकर्मी के साथ वहां से चला गया।
हजरतगंज चैराहे पर बुधवार ‘ााम उस वक्त सपा से एटा के जिलाध्यक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया, जब वहां तैनात यातायात पुलिस के दरोगा ने यातायात नियम का उल्लंघन करते हुए साइकिल सवार एक युवक को टक्कर मार देने पर उनकी स्कॉर्पियो का चालान काट दिया। चालान कटते ही सत्ता के नषे में चूर इस नेता ने ही नहीं बल्कि उनके वर्दीधारी सुरक्षाकर्मी ने भी दरोगा के साथ अभद्रता की और जाते-जाते वर्दी तक उतरवा देने की धमकी दे डाली। दरोगा वीरेन्द्र कुमार दुबे ने अपर पुलिस अधीक्षक यातायात ज्ञान प्रकाष चतुर्वेदी को इस घटना की जानकारी दे दी है।

स्कूल से लौट रही छात्रा से सरेराह छेड़खानी

लखनऊ, 26 मार्च। वैसे तो राजधानी पुलिस आए दिन महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा करने के दावे करती पर बावजूद इसके बदमाष पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। हर रोज सरेराह छेड़खानी के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को अलीगंज इलाके में छेड़खानी की एक घटना ने पुलिस के दावों को एक बार फिर खोखला साबित कर दिया। इतना ही नहीं एसएसपी प्रवीण कुमार की प्राथमिकता में शामिल छात्राओं की सुरक्षा के दावा भी इस घटना से तार-तार हो गया, क्योंकि एसएसपी ने राजधानी पुलिस की कमान संभालते ही ये दावा किया था कि स्कूल के आसपास छात्राओं से होने वाले अपराधों को रोकने के लिए वह कड़े कदम उठाएंगे।
दरअसल, स्कूल से लौट रही चैथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ बुधवार को एक मजदूर ने सरेराह छेड़खानी की, जिसको राहगीरों ने पकड़कर उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
अलीगंज के क्षेत्राधिकारी अखिलेष नारायण पाण्डेय ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि त्रिवेणीनगर में रहने वाली एक बच्ची आर्यमान पब्लिक स्कूल में चैथी कक्षा में पढ़ती है। बुधवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर लौट रही थी। इस दौरान स्कूल से कुछ दूर जाने पर वहां खड़े एक युवक उसका पीछा करने लगा। इस पर वह घबरा गई। कुछ दूर जाने पर युवक उस पर छींटाकषी करने लगा। उसकी हरकतों से सहमी बच्ची ने राहगीरों को इस बारे में बताया जिस पर राहगीरों ने उसको पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अलीगंज थाने पर आरोपी को लाकर उससे पूछताछ की। क्षेत्राधिकारी की मानें तो आरोपी ने अपना नाम प्रभात श्रीवास्तव बताया। उसने बताया कि वह सीतापुर के हरिगांव का रहने वाला है। यहां पर वह मजदूरी करता है।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 354 (क) के अलावा पॉस्को एक्ट लगाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

काकोरी में फंदे से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका
लखनऊ, 26 मार्च। राजधानी के काकोरी के बसंतकुंज इलाके में बुधवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटकती लाष मिलने से दहषत फैल गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर पहुंची पुलिस ने “ाव को कब्जे में ले लिया। “ाव की षिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान रही है। हत्या के बिन्दु पर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बसंतकुंज इलाके में बुधवार सुबह उस वक्त दहषत फैल गई जब लोगों ने पेड़ से किसी युवक की लाश फंदे से लटकी होने की खबर सुनी। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों का तांता लग गया। पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने “ाव को कब्जे में लिया। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की, जिस पर मृतक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। क्षेत्रवासियों ने हत्या की आषंका व्यक्त की तो पुलिस भी युवक की मौत को संदिग्ध मानकर हत्या के बिन्दु पर भी तफ्तीष कर रही है।

दवा बिक्री के कड़े नियमों पर व्यापारियों में रोष, हड़ताल 28 को
लखनऊ, 26 मार्च। दवा बिक्री के कड़े नियमों, फार्मासिस्ट की अनिवार्यता एवं नारकोटिक्स ब्यूरों में आनलाइन रजिस्ट्रेशन के विरोध में लखनऊ केमिस्ट एसोसियेशन 28 मार्च को हड़ताल करेगा। शेड्यूल एच-1 के खिलाफ सूबे के दवा करोबारी अपना कारोबार बंद कर हड़ताल पर रहेंगे। इस बंदी को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार महासंघ के प्रदेश महामंत्री अनिल वर्मा व राजाजीपुरम के अध्यक्ष उमेश कुमार का भी समर्थन मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने दवा व्यापार पर थोपे गये नये-नये कानूनों के विरोध में 28 मार्च से होने वाली हड़ताल का पूर्ण समर्थन करते हुए उसे जायज ठहराया है।
 

   

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET