U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  आईपीएस अफसर के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत
Tags: UP News, Lucknow News, IPS Yasavi Yadav,
Publised on : 20 March 2014 Time: 14:36

लखनऊ, 20 मार्च। आईपीएस अफसर यशस्वी यादव के नीली बत्ती लगी सरकारी गाडी में लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय में जाने सम्बन्धी कथित घटना की शिकायत चुनाव आयोग को सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर ने भेजी है।
शिकायत के अनुसार एक प्रकाशित समाचार में कहा गया कि 18 मार्च को एक पुलिस अफसर सादे ड्रेस में सरकारी गाडी से सपा दफ्तर में गए थे और कुछ देर बाद वापस आये थे जिसकी तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। डॉ ठाकुर के सूत्रों के अनुसार एसएसपी कानपुर रहे यशस्वी यादव उस शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच सपा दफ्तर गए थे। इसे सेवा नियमों तथा विभिन्न निर्वाचन विषयक कानूनों के खिलाफ बताते हुए उन्होंने चुनाव आयोग से इस पूरे प्रकरण की जांच करा कर कार्यवाही कराये जाने की मांग की है।

विक्षिप्त ने नदी में कूदकर दी जान
लखनऊ, 20 मार्च । राजधानी के हसनगंज इलाके में गुरूवार को मानसिक रूप से पीड़ित युवक ने गोमती नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली। ‘ाव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, हसनगंज के डालीगंज में रहने वाले प्रदीप कश्यप गुरूवार को मानसिक रूप से पीड़ित अपने भाई अभिषेक कश्यप(23) को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे। इस दौरान अभिशेक वहां से भाग निकला। उन्होंने उसका पीछा किया। मनकामेश्वर पार्क के पास अभिषेक गोमती नदी में कूच गया। वहां मौजूद गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की गई, जिस पर कुछ देर बाद अभिषेक मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने ‘ाव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


गोसाईगंज में बच्ची के साथ दुराचार
लखनऊ, 20मार्च । राजधानी के गोसाईगंज क्षेत्र में गुरूवार को घर में घुसकर दरिंदे ने नौ साल की बच्ची को अपनी हवसक शिकार बनाया और फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बक्कास गांव में रहने वाला ‘ांकर गुरूवार सुबह पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुस गया। घर में उसकी नौ वर्षीय लड़की को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुराचार किया। उसके चिल्लाने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोगों के वहां पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी, जिस पर उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

   

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET