U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  खुशवन्त सिंह के निधन पर अखिलेश यादव ने शोक जताया
Tags: UP News, Lucknow News, Khuswant Singh, Journalist
Publised on : 20 March 2014 Time: 14:36

लखनऊ,20 मार्च। वरिष्ट पत्रकार खुशवन्त सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है। यादव ने खुशवन्त सिंह के पत्रकारिता और साहित्य के लिए योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सिख धर्म का अधिकृत और प्रामाणिक इतिहास लिखकर बड़ा काम किया। उनके इस योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इसके अलावा खुशवन्त सिंह ने कई साहित्यिक पुस्तकों का भी लेखन किया। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता की।

ज्ञातव्य है कि वरिष्ठ पत्रकार खुशवन्त सिंह का गुरुवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया।खुशवन्त अंग्रेजी के पत्रकार थे किन्तु उन्होंने हिन्दी और पंजाबी में भी लेखन किया। उनके लेख हिन्दी समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित होते थे।

   

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET