U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

आईपीएस-आईएएस विवादः शासन ने बनायी समिति

Tags: IPS-IAS

 

 

Publised on : 29  January  2012       Time  22:13

लखनऊ, 29 जनवरी। (उप्रससे)। बस्ती में मण्डलायुक्त और पुलिस अधीक्षक के बीच हुआ विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। आज इस संदर्भ में लामबंद हुए आईपीएस अफसरों ने अपनी एसोसिएशन के बैनर तले कैबिनटे सचिव से मुलाकात कर समस्याएं बतायीं। इस पर कैबिनेट सचिव ने शासन से विचार विमर्श के बाद एक दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन कर दिया है। समिति तीन दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस समिति में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त वी.एन.गर्ग तथा पुलिस महानिदेशक एण्टी करप्शन अरुण कुमार गुप्ता को शामिल किया गया है। इसके पूर्व आईपीएस एसोसिएशन ने बस्ती की घटना के संदर्भ में कैबिनेट सचिव को ज्ञापन दिया। एसोसिएशन ने बस्ती के कमिश्नर अनुराग श्रीवास्तव के व्यवहार की शिकायत की ।

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET