U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

चुनाव आयोग ने बस्ती के कमिश्नर को हटाय

Tags: Commissioner Bast Anurag Srivastava IAS

 

 

Publised on : 29  January  2012       Time  22:13

लखनऊ, 29 जनवरी। (उप्रससे)। निर्वाचन आयोग ने पुलिस अधीक्षक  से  विवाद के मामले में बस्ती के कमिश्नर अनुराग श्रीवास्तव को हटा दिया है। उनकी जगह पर ग्राम विकास आयुक्त संजीव कुमार को नया कमिश्नर बनाया गया है। बस्ती से हटाये गए कमिश्नर अनुराग श्रीवास्तव को गैर चुनाव कार्यों वाले पद पर तैनात किया जाएगा। उन्हें कल 31 दिसम्बर तक आयोग में जवाब दाखिल करने का समय दिया गया है। ज्ञातव्य है कि दो दिन पहले मीटिंग में सिद्धार्थनगर के एसपी मोहित गुप्ता के साथ हुए विवाद के चलते कमिश्नर की शिकायत आईपीएस मोहित गुप्ता ने आयोग से की थी। इसके अलावा आईपीएस एसोसिएशन ने भी इस मामले में शासन और निर्वाचन आयोग से शिकायत की। ज्ञातव्या है कि वरिष्ठ आईएएस अनुराग श्रीवास्तव ने मीटिंग के दौरान ही एसपी मोहित गुप्ता को ईडियट कह दिया था और उन्हें मीटिंग से बाहर निकल जाने को कहा था। इसके बाद ही यह विवाद तूल पकड़ गया। कल आयोग ने इसी मामले में एसपी मोहित गुप्ता का तबादला कर दिया था। आज कमिश्रन को भी उनके पद से हटा दिया गया है।

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET