U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

आतंक की नर्सरी नहीं, देश भक्तों की भूमि है आजमगढ़: शबाना

Tags: Shabana Azmi, Azamgarh

 

 

Publised on : 29  January  2012       Time  19:54

आजमगढ़, 29 जनवरी। (उप्रससे)। पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा है कि आजमगढ़ देश भक्तों की भूमि है। इसे आतंकवाद की नर्सरी कहे जाने पर उन्हें तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि उन्हें आजमगढ़ की बेटी होने पर गर्व है। सुश्री शबाना आजमी ने कहा कि उन्हें पद्मभूषण सम्मान मिलने के बाद आजमगढ़ को बदनाम करने वालों का मुंह बंद हो जाना चाहिए। साथ ही इस जनपद के प्रति लोगों के धारणा में भी बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि यह जमीन उनके पुरखों की जन्मस्थली है। इस पर उन्हें गर्व है। शबाना ने कहा कि राहुल सांस्कृत्यायन, कैफी आजमी और मौलाना शिबली जैसे महान लोगों की कर्मस्थली और जन्मस्थली को आतंकवाद की नर्सरी कहा जाना दुखद है।

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET