लखनऊ,
10 जनवरी। (उप्रससे)।
प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन
के मामलों में अब तक 757
लोगों के खिलाफ एफआईआर
दर्ज की गई हैं। जबकि कानपुर में
19 लाख 50
हजार रूपये बरामद हुए
हैं। अब तक 113443
लाइसेंसी हथियार जमा कराए गए हैं। जबकि
1563 अवैध असलेह
जमा कराए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन
अधिकारी उमेश कुमार सिंहा के अनुसार
स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा चलाये जा
रहे अभियान में कानपुर के काकादेव में
15 लाख रूपये,
बाबूपुरवा में 4
लाख 50 हजार रूपये
बरामद किये गए हैं। अब तक प्रदेश में
22 करोड़ 53
लाख रूपये बरामद किये जा चुके हैं। श्री
सिंहा ने बताया कि 501
व्यक्तियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट
जारी किये गए हैं। जबकि अवैध हथियार बाने
वाले 300 कारखाने
पकड़े गए। |