U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
विस चुनाव में थाना स्तर पर स्ट्रैटेजिक फोर्स
Tags: U.P.Police Official form a strategic force

Publised on : 27  December  2011       Time 18:05    

लखनऊ, 27 दिसम्बर। (उप्रससे)। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की पुलिस ने व्यापक प्रबंध कर लिये हैं। राय में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने, त्वरित कार्रवाई करने के लिए थाना स्तर पर स्ट्रैटैजिक फोर्स की व्यवस्था की गई है। यह स्ट्रैजिक फोर्स आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करेगी, सघन चेकिंग अभियान चलाएगी तथा एसपी के निर्देश पर तुरंत एक्शन में आएगी। यह जानकारी आज यहां पत्रकारों से बातचीत में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था सुबेश कुमार सिंह ने दी।
जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि स्ट्रैटेजिक फोर्स प्रत्येक थाना स्तर पर गठित की गई है। इसका प्रभारी उपनिरीक्षक को बनाया गया है। इसमें आवश्यकतानुसार पुलिस जवानों की संख्या निर्धारित की गई है। संवेदनशील थानों एवं स्थलों पर पुलिस जवानों की संख्या अधिक होगी। जरुरत पड़ने पर इसमें और अधिक फोर्स बढाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्ट्रैटेजिक फोर्स प्रत्येक थाने पर बैरियर लगवाएगी, इन पर वाहनों की जांच की जाएगी। जांच में मादक द्रव्यों, अवैध हथियारों आदि पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टैटेजिक फोर्स का गठन थाना स्तर पर कर दिया गया है।
वीडियो कैमरायुक्त 403 फ्लाइंग स्क्वायड बने
लखनऊ, 27 दिसम्बर। (उप्रससे)। विधान सभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए शासन के निर्देश पर वीडियो कैमरा युक्त फ्लाइंग स्क्वायड बनाये गए हैं। राय के सभी 403 विधान सभा क्षेत्रों में फ्लाइंग स्क्वायड बनाये गए हैं। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक फ्लाइंग स्क्वायड रहेगा। यह जानकारी आज गृह सचिव दीपक कुमार और अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था सुबेश कुमार सिंह ने दी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए दोनों अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड में एक मजिस्ट्रेट, एक उपनिरीक्षक व चार सिपाही रहेंगे। यह फ्लाइंग स्क्वायड चौबीस घंटे काम करेगा। फ्लाइंग स्क्वायड के पास एक वायरलैस व मोबाइल की सुविधा रहेगी। फ्लाइंग स्क्वायड को एक वीडियो कैमरा भी उपलब्ध कराया गया है। जोकि आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी भी करेगा।

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET